loader
कुरुक्षेत्र रैली में बोले मोदी - हरियाणा के लोग जुबान के बड़े पक्के...जो वादा कर दिया.. वो कर दिया

कुरुक्षेत्र रैली में बोले मोदी - हरियाणा के लोग जुबान के बड़े पक्के...जो वादा कर दिया.. वो कर दिया

पीएम मोदी ने कहा हरियाणा में भाजपा की हैट्रिक लगना तय, आप लोग इस गरीब के बेटे (हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी) को आशीर्वाद दीजिए

प्रतीकात्मक तस्वीर

हरियाणा में विधानसभा चुनाव की बिसात बिच चुकी हैंम जिसके चलते पार्टी दिग्गजों और स्टार प्रचारकों के हरियाणा दौरों का दौर शुरू हो चुका। इसी कड़ी में 14 सितंबर को कुरुक्षेत्र में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे हैं। कुरुक्षेत्र के थीम पार्क में आयोजित इस रैली को देखते हुए शहर के चप्पे चप्पे पर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया। रैली में कार्यकारी सीएम नायब सैनी, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, अनिल विज, राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा और कंवरपाल गुर्जर सहित 23 विधानसभा के प्रत्याशी मौजूद रहे।

कुरुक्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह 5वीं रैली

इस रैली के जरिये पीएम 23 विधानसभा सीटों को साधने का प्रयास किया। आपको बता दें कि कुरुक्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह 5वीं रैली थी। इससे पहले 2014 के लोकसभा चुनाव को लेकर थानेसर में रैली आयोजित की गई थी, वहीं 2014 में थीम पार्क में रैली हुई थी। 2019 में भी फरवरी में मेला मैदान में रैली हुई और तदोपरांत 2019 में 8 मई को हुई रैली में पीएम मोदी ने संबोधित किया था।  

हरियाणा ने भाजपा की हैट्रिक लगाना तय कर लिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कुरुक्षेत्र में आना भारत की संस्कृति के दीप के दर्शन करना है। मन को भर देता है। यहां गीता का ज्ञान है, यहां सरस्वती सभ्यता के निशान हैं। ये गुरु गोविंद सिंह की धरती है। यहां श्री गुरु गोविंद सिंह के चरण पड़े हैं। ऐसी पावन धरती से मैं आपसे फिर एक बार भाजपा सरकार बनाने का निवेदन करने आया हूं। आपने दिल्ली में लगातार तीसरी बार मुझे सेवा का अवसर दिया है। यहां जो उत्साह दिख रहा है, मेरा राजनीतिक अनुभव कहता है कि हरियाणा ने भाजपा की हैट्रिक लगाना तय कर लिया है।

कांग्रेस के लिए तुष्टिकरण ही सबसे बड़ा लक्ष्य

नरेंद्र मोदी ने कहा, "कांग्रेस आर्टिकल 370 को फिर से बहाल करने का समर्थन कर रही है। यानि, कुछ साल पहले तक, वहां हरियाणा के हमारे वीर सैनिकों पर जो पत्थर चलते थे, कांग्रेस उस दौर को वापस लाना चाहती है। कांग्रेस आतंक और अलगाव के उस कालखंड को वापस लौटाना चाहती है।"  कुरुक्षेत्र, हरियाणा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "कांग्रेस के लिए तुष्टिकरण ही सबसे बड़ा लक्ष्य है।

आज तो हालत ये हो गई है कि कांग्रेस के राज में कर्नाटक में गणपति जी को भी सलाखों के पीछे डाला जा रहा है। पूरा देश आज गणेश उत्सव मना रहा है और कांग्रेस विघ्नहर्ता की पूजा में भी विघ्न डाल रही है।" मोदी ने कहा, "हमने कांग्रेस की सरकार का वो दौर देखा है जब विकास का पैसे केवल 1 जिले तक समित रह जाता था। वो पैसा किस-किस की जेब में जाता था ये भी बच्चा-बच्चा जानता है। भाजपा ने पूरे हरियाणा को विकास की धारा से जोड़ा है। भाजपा सरकार आने से पहले हरियाणा के आधे घरों में नल का कनेक्शन नहीं था, आज हरियाणा करीब करीब शत प्रतिशत नल कनेक्शन वाला राज्य बन रहा है।" 

जनता की समस्याओं से कांग्रेस को कभी कोई फर्क नहीं पड़ता

मोदी ने कहा, "जनता की परेशानी से, जनता की समस्याओं से कांग्रेस को कभी कोई फर्क नहीं पड़ता। कांग्रेस से बड़ी बेईमान और धोखेबाज पार्टी देश में और कोई नहीं है... कांग्रेस किसानों के लिए बड़ी-बड़ी बातें करती है उन्हें बड़े-बड़े सपने दिखाती है। सच्चाई ये है कि ये झूठ के अलावा कुछ नहीं है। अगर कांग्रेस में दम है, तो वो कर्नाटक और तेलंगाना में अपनी किसान योजनाएं क्यों नहीं लागू करती? कर्नाटक और तेलंगाना में विकास के सारे काम ठप्प हैं। कांग्रेस कट्टर बेईमान पार्टी है। कांग्रेस पार्टी की एक ही नीति है- चुनाव जीतने के लिए जनता का खजाना खाली करो।  इसी तरह आप पंजाब की हालत देखिए... क्या कर दी है।"

हरियाणा के लोग जुबान के बड़े पक्के होते 

मैं आज हरियाणा के लोगों के बीच आया हूं, आप लोग इस गरीब के बेटे(हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी) को आशीर्वाद दीजिए, भाजपा को आशीर्वाद दीजिए। हमारे हरियाणा के लोग जुबान के बड़े पक्के होते हैं। एक बार जो वादा कर दिया.. वो कर दिया। भाजपा ने भी हरियाणा से यही सीखा है और मैंने तो हरियाणा की रोटी खाई है।

भाजपा जो कहती है, वो करके जरूर दिखाती है।"  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मैंने कहा था कि इस बार भाजपा सरकार के पहले 100 दिन बड़े फैसले के होंगे। गरीब, किसान, महिलाओं और युवाओं के मजबूत बनाने वाले होंगे। अभी 100 दिन पूरे भी नहीं हुए हैं, लेकिन हमारी सरकार ने करीब 15 लाख करोड़ रुपए के नए काम शुरू करवा दिए हैं।"

Join The Conversation Opens in a new tab
×