हरियाणा में अभेद और अजेय संगठन खड़ा करेंगे, ताकि लगातार हरियाणा में भाजपा की सरकार बने। उन्होंने कहा कि हम 2047 तक विकसित भारत और विकसित हरियाणा बनाने की तैयारी में जुटे हुए हैं। उक्त बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने सदस्यता अभियान को लेकर हुई कार्यशाला के बारे में मीडिया को विस्तार से जानकारी देते हुई कही। बड़ौली ने सदस्यता अभियान के बारे में बोलते हुए बड़ौली ने कहा कि अभियान पूरे एक महीने चलेगा और वेदपाल एडवोकेट को सदस्यता अभियान का संयोजक बनाया गया है, इसके अलावा पांच सदस्य भी नियुक्त किए गए हैं।
20 हजार 629 बूथ हैं और हर बूथ पर 250 सदस्य बनाए जाएंगे
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को लगभग 60 लाख वोट मिले हैं। इसी के आधार पर हमने 50 लाख नए सदस्य बनाने का बड़ा लक्ष्य रखा है। बड़ौली ने कहा कि हरियाणा में 20 हजार 629 बूथ हैं और हर बूथ पर 250 सदस्य बनाए जाएंगे। 16 नवंबर से सक्रिय सदस्य बनाने का काम शुरू होगा। पार्टी के संविधान के हिसाब से जो कार्यकर्ता 50 सदस्य बनाता है उसे ही पार्टी में जिम्मेदारी दी जाती है।
भाजपा ने सरकार बनते ही तीन वादे पूरे किए
बड़ौली ने पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि भाजपा ने सरकार बनते ही दो दिनों में तीन वादे पूरे किए हैं। 17 अक्टूबर को शपथ ग्रहण समारोह हुआ और पहले ही दिन 24 हजार युवाओं को नौकरी दी। 18 अक्टूबर को मंत्रिमंडल की बैठक में एससी समाज को लेकर आए सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का लागू किया। 18 अक्टूबर को ही क्रोनिक किडनी रोगियों के लिए डायलिसिस सेवाओं को निशुल्क देने की सुविधाएं दी।
नायब सरकार मिशन मोड में काम कर रही
एक अन्य सवाल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को भी आज की कार्यशाला में आना था, लेकिन दिल्ली में अहम बैठकों के कारण सैनी कार्यशाला में शामिल नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि हरियाणा की नायब सरकार मिशन मोड में काम कर रही है। हरियाणा में सीवर, सड़कें, रेल, मेट्रो के विस्तार और नेशनल हाइवे को लेकर तेजी से काम चल रहा है। भाजपा सरकार संकल्प पत्र के हर वादे को संकल्प के साथ पूरा करेगी।
50 लाख नए सदस्य बनाने का जो लक्ष्य रखा : वेदपाल एडवोकेट
भाजपा सदस्यता अभियान के संयोजक वेदपाल एडवोकेट ने कार्यशाला में राष्ट्रीय महामंत्री, प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष को आश्वस्त किया कि पार्टी ने 50 लाख नए सदस्य बनाने का जो लक्ष्य रखा है उसे पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आज की कार्यशाला में पदाधिकारियों को सदस्यता अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। 28 और 29 अक्टूबर को जिला स्तर पर कार्यशालाओं का आयोजन होगा। 5 और 6 नवम्बर को मंडल स्तर पर कार्यशालाएं आयोजित होंगी और इसके साथ ही सदस्य अभियान शुरू कर दिया जाएगा।
मुख्य रूप से ये रहे मौजूद
आज की कार्यशाला में मुख्य रूप से कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा, कृष्ण लाल पंवार, श्याम सिंह राणा, महिपाल ढांडा, आरती राव, कृष्ण बेदी, पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, किरण चौधरी, रामचंद्र जांगड़ा,प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री डा.अर्चना गुप्ता, सुरेंद्र पूनिया, सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक वेदपाल एडवाकेट, सह संयोजक संदीप जोशी, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी शमशेर सिंह खरक, सभी विधायक, विधानसभा उम्मीदवार और जिलों के अध्यक्ष उपस्थित रहे।
related
हरियाणा में किसानों पर बढ़ता कर्ज चिंताजनक, प्रदेश के 25,67,467 किसानों पर कुल 60,816 करोड़ रुपये का कर्ज बकाया
हरियाणा की वित्तीय स्थिति पर सैलजा ने जताई चिंता, बोलीं- केंद्र पर केवल 10 वर्षों में 127 लाख करोड़ से अधिक का नया कर्ज बढ़ा
सैलजा बोलीं- कांग्रेस का स्पष्ट मत है कि कोई भी अंतरराष्ट्रीय व्यापार समझौता समानता, पारदर्शिता और राष्ट्रीय हित के आधार पर होना चाहिए
Latest stories
मुख्यमंत्री नायब सैनी के जन्मदिन पर हवन का आयोजन, दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना
ट्रेड डील के खिलाफ SKM ने किया संयुक्त संघर्ष का ऐलान, टिकैत बोले - ट्रैक्टर भी तैयार और किसान भी तैयार
युवती ने कारोबारी को इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर जाल में फंसाया, हरिद्वार जाते होटल में दिया बड़े 'कांड' को अंजाम