loader
The Haryana Story | "राघव चड्ढा को 'मुर्गा' बनाकर पीटा गया"– नवीन जयहिंद का केजरीवाल और चड्ढा पर सनसनीखेज खुलासा !!

"राघव चड्ढा को 'मुर्गा' बनाकर पीटा गया"– नवीन जयहिंद का केजरीवाल और चड्ढा पर सनसनीखेज खुलासा !!

जयहिंद ने बताया केजरीवाल और राघव के बीच असली 'डील' का सच, नवीन जयहिंद के दावों से राजनीति में मचा हड़कंप

नवीन जयहिंद ने 5 अप्रैल को रोहतक में एक प्रेस वार्ता के दौरान दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा पर कई सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। उनके दावों के अनुसार, आम आदमी पार्टी के भीतर चल रहा मौजूदा विवाद वैचारिक नहीं बल्कि पूरी तरह से पैसे के लेनदेन और भ्रष्टाचार से जुड़ा है।जयहिंद ने आरोप लगाया कि राघव चड्ढा को अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास जिसे वे 'शीशमहल' कहते हैं पर बुलाकर चार वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में "मुर्गा बनाकर पीटा" गया था। उन्होंने यह भी दावा किया कि चड्ढा को चंडीगढ़ की एक सीक्रेट कोठी में भी प्रताड़ित किया गया।

केजरीवाल का 'मालदार और राजदार' बताया

जयहिंद ने चड्ढा को केजरीवाल का 'मालदार और राजदार' बताया। उनका आरोप है कि दिल्ली और पंजाब से अवैध रूप से उगाही गई बड़ी धनराशि, जिसे सिंगापुर भेजा जाना था, राघव चड्ढा इंग्लैंड (लंदन) ले गए, जिससे विवाद शुरू हुआ। उनके अनुसार, राघव चड्ढा की आंख में चोट इसी मारपीट के कारण आई थी। जयहिंद का दावा है कि चड्ढा इंग्लैंड इलाज कराने गए थे, न कि केवल निजी यात्रा या हनीमून पर। नार्को टेस्ट की मांग: उन्होंने सच्चाई सामने लाने के लिए अरविंद केजरीवाल और राघव चड्ढा दोनों का नार्को टेस्ट कराने की चुनौती दी है। आरोप लगाया गया कि पंजाब में आईएएस-आईपीएस की नियुक्तियों, तबादलों और ठेकों का सारा प्रबंधन राघव चड्ढा ही देखते थे और यह विवाद इसी "उगाही" के हिस्से को लेकर है। 

राघव चड्ढा को भी हिम्मत दिखानी चाहिए

नवीन जयहिंद ने राघव चड्ढा को 'गांडीव' उठाने (चुप न रहने) और जनता को सच्चाई बताने के लिए भी कहा है। जयहिंद ने कहा कि वे किसी भी धमकी से डरने वाले नहीं हैं और हरियाणा के हितों के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। राघव चड्ढा को जनता के सामने आकर इन आरोपों का जवाब देना चाहिए क्योंकि जब उन्हीं की पार्टी की एक महिला सांसद पिटाई की सारी बातें देश को बता सकती है तो राघव चड्ढा को भी हिम्मत दिखानी चाहिए और सारी सच्चाई देश को बतानी चाहिए। 

राघव चड्ढा को केजरीवाल का 'डीलिंग एजेंट' बताया

नवीन जयहिंद ने राघव चड्ढा की विदेश यात्राओं और उनकी कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि राघव चड्ढा पार्टी में मैनेजर की भूमिका निभा रहे थे और राजनीति को व्यापार बना दिया गया राघव चड्ढा केजरीवाल का मालदार के राजदार है  और आम आदमी पार्टी अब आम लोगों की नहीं, बल्कि खास व्यापारी ओर 'डीलरों' की पार्टी बन गई है। उन्होंने राघव चड्ढा को केजरीवाल का 'डीलिंग एजेंट' बताया ओर अरविंद केजरीवाल और राघव चड्ढा के बीच पैसे के इधर उधर करने के मामले को विवाद की जड़ बताया।

जयहिंद ने बताया कि दिल्ली ओर पंजाब से उगाही का जो माल सिंगापुर भेजना था वो माल सिंगापुर की बजाए इंग्लैंड भेज दिया गया जिसके कारण राघव चड्ढा को दिल्ली के शीशमहल कोठी में ओर चंडीगढ़ की गुप्त कोठी में मुर्गा बनाकर 2 बार राघव चड्ढा को पीटा गया ओर आंखों पर मारा गया। जयहिंद ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन से निकली पार्टी आज खुद सवालों के घेरे में है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पूछा कि वे संदिग्ध गतिविधियों पर चुप्पी क्यों साधे हुए हैं ? अरविंद केजरीवाल और राज्यसभा सांसद मुद्दों को छोड़कर केवल सत्ता और पैसे के खेल में उलझे हुए है। उन्होंने कहा कि "झूठ की राजनीति" का अंत अब करीब है। 

केजरीवाल ओर राघव ने जनता के साथ किया धोखा

जयहिंद ने हरियाणा , पंजाब ओर दिल्ली के लोगो के हकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि  दिल्ली और पंजाब के नेता हरियाणा को अपना 'चारागाह' समझ रहे हैं। यहाँ के स्थानीय कार्यकर्ताओं का इस्तेमाल सिर्फ रैलियों और भीड़ जुटाने के लिए किया जाता है, जबकि निर्णय लेते समय उनकी कोई पूछ नहीं होती। जयहिंद ने कहा कि सच्चाई को जनता के सामने लाएंगे जयहिंद ने चेतावनी दी कि वे जल्द ही इन डीलिंग्स से जुड़े दस्तावेजी सबूत सार्वजनिक करेंगे और 'आप' के असली चेहरे को बेनकाब करेंगे। उन्होंने कहा, "यह आंदोलन की कोख से पैदा हुई पार्टी नहीं, बल्कि अब डीलिंग की कोख से चल रही दुकान बन गई है।" अगर केजरीवाल ओर राघव चड्ढा ईमानदार है तो दोनों का नारको टेस्ट होना चाहिए। 

Join The Conversation Opens in a new tab
×