.webp)
हिसार के सुशीला भवन में हरियाणा में जारी भाजपा सदस्यता अभियान के तहत प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक ली। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अशोक सैनी ने की। जिला अध्यक्ष अशोक सैनी, पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने गद्दा भेंट करके प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।
जो मीडिया में नाम चलाते हैं, वो कभी पद हासिल नहीं कर पाते
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि जिसका नाम मीडिया में चल रहा है, मानो की वह राज्यसभा प्रत्याशी की दौड़ से बाहर हो गया है, क्योंकि जो मीडिया में नाम चलाते हैं, वो कभी पद हासिल नहीं कर पाते। बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस नेता डीएपी खाद को लेकर भ्रामक प्रचार कर रहे हैं जबकि किसानों को पर्याप्त खाद मिल रही है।
उन्हें पटका पहनाकर फिर से पार्टी में शामिल नहीं किया जाएगा
"पार्टी को मजबूत करने में लगे हैं" मोहनलाल बडौली ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने में लगे हैं। जल्दी ही हम सदस्यता अभियान के तय लक्ष्य को प्राप्त कर लेंगे। इस दौरान लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन के निर्देशानुसार पार्टी की मजबूती के लिए काम करेंगे। बहुत से लोग हैं जो चुनाव के वक्त पार्टी छोड़ गए थे, वे अब वापस आना चाहते हैं, लेकिन संगठन का यह फैसला सही है कि उन्हें पटका पहनाकर फिर से पार्टी में शामिल नहीं किया जाएगा।
सदस्यता अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों का हुआ सम्मान सदस्यता अभियान के जिला संयोजक एवं पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि अब तक 50 हजार सदस्य बन चुके हैं और हमें उम्मीद है कि हम जिले में चार लाख नए सदस्य बना लेंगे। इसके बाद मोहनलाल बडौली ने सदस्यता अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया। इनमें पहले नंबर पर सदस्यता अभियान के जिला सह संयोजक डॉ. वैभव बिदानी रहे, जिन्हें प्रदेश अध्यक्ष ने सम्मानित किया और उनके कार्य की प्रशंसा की। इसके अलावा विधायक रणधीर पनिहार, अजीत व आशीष जोशी को भी प्रदेश अध्यक्ष ने सम्मानित किया।
बैठक में ये रहे मौजूद
मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि बैठक में जिला महामंत्री आशीष जोशी, जिला परिषद चेयरमैन सोनू डाटा, वरिष्ठ नेता श्रीनिवास गोयल, नेहा धवन, संदीप आजाद, राजेन्द्र सपड़ा, अनुसूचित जाति मोर्चा से राजकुमार इंदौरा, युवा मोर्चा से हर्ष बामल, ओबीसी मोर्चा से गोल्डी सैनी, किसान मोर्चा से कुलदीप डेलू, महिला मोर्चा से सुनीता रेड्डू सहित जिला पदाधिकारी व मंडल पदाधिकारी मौजूद रहे।
इन नेताओं के नाम राज्य सभा के लिए चल रहे
राज्य सभा की दौड़ में भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बडौली, बीजेपी नेता सुरेंद्र भाटिया, पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, पूर्व सांसद रतन लाल कटारिया की पत्नी बंतो कटारिया और सत्यप्रकाश जरावता के नाम राज्य सभा प्रत्याशी के लिए चल रहे हैं।
related
.webp)

मंत्री विज ने किया नितिन गडकरी के निर्णय का स्वागत, बोले - इस योजना से निजी वाहन मालिकों को काफी लाभ मिलेगा, समय की भी बचत होगी

पहलगाम घटना पर अनिल विज बोले- 'हिसाब होगा, माकूल हिसाब होगा'....दुनिया देखेगी, मोदी जी जो कहते वो करके भी दिखाते

सिरसा के नवनिर्वाचित चेयरमैन को 'ये क्या' कह गए विधायक गोकुल सेतिया, राजनीतिक गलियारों में मचा बवाल
Latest stories

हरियाणा में औद्योगिक नीतियों को नया आयाम, राव नरबीर बोले -आत्मनिर्भर और विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने में प्रदेश निभाएगा अहम रोल
.webp)
विकास बराला को लॉ ऑफिसर नियुक्त करने पर प्रदेश में छिड़ी जंग, नवीन जयहिंद का शिक्षा मंत्री के बयान पर पलटवार, बोले - 'मंत्री जी लड़की छेड़ी है मुर्गी नहीं'
.webp)
हरविंदर कल्याण ने ली समीक्षा बैठक, नेशनल हाईवे से जुड़े प्रोजेक्ट और समयबद्ध तरीके से कामों को पूरा करने के दिए निर्देश