सांसद कुमारी सैलजा ने महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव के नतीजों पर कांग्रेस की जीत का दावा करते हुए कहा कि भाजपा में सत्ता की भूख इस कदर हावी है कि वह लोकतंत्र और संविधान तक को भूल गई, आज भाजपा लोकतंत्र मिटाने में लगी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता के मद में चूर भाजपा ने लोकतंत्र और संविधान को ताक पर रख दिया है। मीडिया को जारी बयान में कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा का लोकतंत्र में विश्वास रहा ही नहीं है, देश ने महाराष्ट्र में भाजपा का असली चेहरा देख लिया है, किस प्रकार से मतदाताओं को लुभाने के लिए उनके वोट खरीदे गए।
वरिष्ठ भाजपा नेता पर नोट बांटने के आरोप लगे सभी ने देखा
एक वरिष्ठ भाजपा नेता पर नोट बांटने के आरोप लगे सभी ने देखा, कैसे लोकतंत्र की हत्या करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सत्ता के लिए राजनीतिक दलों में तोड़फोड़ का काम शुरू कर रखा है, महाराष्ट्र में किस प्रकार शिवसेना और एनसीपी में तोड़फोड़ कर सरकार बनाई क्योंकि भाजपा को लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास रहा ही नहीं हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सदा ही जनता को गुमराह करती आई है पर अब जनता भाजपा के जाल में फंसने वाली नहीं है, जनता सच जान चुकी है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रहा है, उन चुनाव में भी इंडिया गठबंधन शानदार प्रदर्शन करने जा रहा है।
ईवीएम को लेकर कांग्रेस अपना पक्ष हर मंच पर उठाती रहेगी
कुमारी सैलजा ने कहा कि ईवीएम का मुद्दा कांग्रेस की ओर से चुनाव आयोग के समक्ष उठाया गया था पर चुनाव आयोग ने जो जवाब दिया उससे सब हैरान है। उन्होंने कहा कि ईवीएम को लेकर कांग्रेस अपना पक्ष हर मंच पर उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि सत्ता की भूख में भाजपा लोकतंत्र को भूल चुकी है।
उन्होंने कहा कि मेरा परिवार कांग्रेस है और वे कांग्रेस को छोड़कर कभी भी कहीं जाने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता को गुमराह करने में लगी हुई है, झूठी घोषणाएं करना और फिर उन्हें पूरा न करना यही भाजपा की विशेषता है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और झारखंड के चुनाव नतीजे बता देंगे कि जनता बदलाव चाहती है।
related
हरियाणा में किसानों पर बढ़ता कर्ज चिंताजनक, प्रदेश के 25,67,467 किसानों पर कुल 60,816 करोड़ रुपये का कर्ज बकाया
हरियाणा की वित्तीय स्थिति पर सैलजा ने जताई चिंता, बोलीं- केंद्र पर केवल 10 वर्षों में 127 लाख करोड़ से अधिक का नया कर्ज बढ़ा
सैलजा बोलीं- कांग्रेस का स्पष्ट मत है कि कोई भी अंतरराष्ट्रीय व्यापार समझौता समानता, पारदर्शिता और राष्ट्रीय हित के आधार पर होना चाहिए
Latest stories
मुख्यमंत्री नायब सैनी के जन्मदिन पर हवन का आयोजन, दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना
ट्रेड डील के खिलाफ SKM ने किया संयुक्त संघर्ष का ऐलान, टिकैत बोले - ट्रैक्टर भी तैयार और किसान भी तैयार
युवती ने कारोबारी को इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर जाल में फंसाया, हरिद्वार जाते होटल में दिया बड़े 'कांड' को अंजाम