हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि "दुनिया आगे जा रही है और खड़गे जी देश को पाषाण युग में ले जाना चाहते हैं। पाषाण युग में हार जीत के फैसले पत्थरों से हुए करते थे। खड़गे जी पीछे ले जाने की बात कर रहे हैं"। इसके अलावा, उन्होंने आम आदमी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि "इनका तो अपना ही विधान है तथा इनको तो संविधान शब्द का उच्चारण भी नहीं करना चाहिए"।
विज मीडियाकर्मियों द्वारा मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान हम ईवीएम नहीं चाहते, हम बैलेट पेपर पर मतदान चाहते हैं, पर पूछे गए सवाल पर तीखी प्रतिक्रिया दे रहे थे। उल्लेखनीय है कि संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान हम ईवीएम नहीं चाहते, हम बैलेट पेपर पर मतदान चाहते हैं।
किसानों का हाल नहीं पूछा और पंजाब में तो 'इंडी की सरकार है'
किसानों ने एक बार फिर दिल्ली जाने की बात कही है और भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि वह किसानों के साथ हैं, के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब पर विज ने कहा कि "भूपेंद्र सिंह हुडा सिर्फ भड़काने और गुमराह करने के अलावा कोई काम नहीं करते।
एक दिन भी जाकर उन्होंने किसानों का हाल नहीं पूछा और पंजाब में तो इंडी की सरकार है। न वहां के मुख्यमंत्री एक दिन भी गए और न है भूपेंद्र सिंह हुडा गए तथा न ही इन्होंने किसान को समझाने की कोशिश की। जबकि जनता को भारी तकलीफ झेलनी पड़ रही है। ये बात करके उनको वहां से उठा देते तो रास्ता खुल जाता और जनता परेशान न होती"।
इनको तो संविधान शब्द का उच्चारण भी नहीं करना चाहिए
किसान नेता डल्लेवाल को पंजाब पुलिस ने डिटेन किया तो उसके बाद सुरजीत सिंह हरदो भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं पर विज बोले ये पंजाब पुलिस का मामला है। आगे क्या करते हैं देखते है। केजरीवाल के बयान भगवान को जब पता चला कि संविधान खतरे में है तो भगवान नए संविधान दिवस के दिन आम आदमी पार्टी को जन्म दिया पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए विज ने कहा कि "केजरीवाल की पार्टी न संविधान को मानती है, न कोर्ट को मानती है और न ही ऑटोनॉमस बॉडी को मानती है। इनका तो अपना ही विधान है तथा इनको तो संविधान शब्द का उच्चारण भी नहीं करना चाहिए"।
related
जलभराव की समस्या का होगा पुख्ता इंतजाम : हरियाणा भर में 'वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम' लगाएं जाने के लिए स्थान ढूंढने के निर्देश
डॉ. सुशील गुप्ता का BJP पर कटाक्ष, बोले - आपदा को अवसर में बदलने का उदाहरण अरबों का PNG रियायत घोटाला'
बदलेगी गोहाना की तस्वीर : सीएम ने की करोड़ों रुपये की बड़ी विकास परियोजनाओं की घोषणा
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
सांसद सैलजा ने सरकार के 'तुगलकी फरमान' पर उठाए सवाल, किसानों की समस्याओं को बताया अत्यंत चिंताजनक