भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसा संगठन है जिसमे हर एक कार्यकर्ता को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के जनहित व लोक कल्याणकारी कार्यों की बदौलत आज भाजपा का संगठन विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बना है और इस गौरव को पाने में जमीनी स्तर के हर एक कार्यकर्ता की अहम भूमिका है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने नायब सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी लगातार जनहित में कार्य करते हुए हर वर्ग को फायदा पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा की नायब सरकार संकल्प पत्र के हर वादे को पूरा करेगी।
लोगों को पार्टी की विचारधारा से प्रेरित कर भाजपा परिवार में शामिल करें
शनिवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली सिरसा पहुंचे और बरनाला रोड स्थित पंचायत भवन में सिरसा विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया और सदस्यता अभियान की समीक्षा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान के निमित दिए गए लक्ष्य को पूरा करने का आह्वान किया। समीक्षा बैठक से पहले जिला अध्यक्ष शीशपाल कंबोज ने पगड़ी पहनाकर व फूलों का गुलदस्ता भेंट कर प्रदेशअध्यक्ष का स्वागत किया।
मोहन लाल बडौली ने कहा कि सदस्यता अभियान को लेकर हमारे कार्यकर्ताओं में उत्साह है। डबल इंजन की सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर लोग लगातार भाजपा से जुड़ने के लिए उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता घर-घर जाएं और लोगों को पार्टी की विचारधारा से प्रेरित कर भाजपा परिवार में शामिल करें।
वादों को एक-एक कर पूरा करने का काम कर रही नायब सरकार
पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हर विधानसभा में समान रूप से विकास कार्य करा रहे हैं। सिरसा में भी मुख्यमंत्री ने मेडिकल कालेज की नींव रखकर एक बहुत बड़ा तोहफ़ा दिया, ताकि सिरसा ज़िला के लोगों को इलाज के लिए परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। बड़ौली ने कहा कि तीसरी बार सरकार बनते ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश में 24 हजार युवाओं को बिना खर्ची और बिना पर्ची नौकरी दी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जितने भी वादे जनता के साथ किए हैं सभी वादों को एक-एक कर पूरा करने का काम नायब सरकार कर रही है। बैठक में ज़िला अध्यक्ष शीशपाल कम्बोज, प्रदेश सचिव सुरेंद्र आर्य, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, ज़िला प्रभारी वेदफूला, पूर्व ओएसड़ी जगदीश चोपड़ा, ज़िला संयोजक यतिंदर सिंह, रोहताश जांगड़ा, अमन चौपड़ा, मनीष सिंगला, प्रमोद कम्बोज, श्याम बजाज सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
related
जलभराव की समस्या का होगा पुख्ता इंतजाम : हरियाणा भर में 'वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम' लगाएं जाने के लिए स्थान ढूंढने के निर्देश
डॉ. सुशील गुप्ता का BJP पर कटाक्ष, बोले - आपदा को अवसर में बदलने का उदाहरण अरबों का PNG रियायत घोटाला'
बदलेगी गोहाना की तस्वीर : सीएम ने की करोड़ों रुपये की बड़ी विकास परियोजनाओं की घोषणा
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
सांसद सैलजा ने सरकार के 'तुगलकी फरमान' पर उठाए सवाल, किसानों की समस्याओं को बताया अत्यंत चिंताजनक