गन्नौर विधायक देवेंद्र कादियान इन दिनों अपने धन्यवादी दौरे पर हैं, जिसके तहत कादियान गनौर की जनता द्वारा उन्हें जिताकर चंडीगढ़ भेजने के लिए धन्यवादी सभाओं को सम्बोधित करते हुए जनता का शुक्रिया अदा कर रहे हैं साथ ही वह आमजन की समस्याएं और शिकायतें भी सुन रहे है और अधिकारियों को उन समस्याओं के समाधान के निर्देश भी दे रहे हैं।
अधूरे विकास कार्यों को पूरा किया जाएगा
इन धन्यवादी दौरों में एसडीएम डा. निर्मल नागर, नायब तहसीलदार गजे सिंह, बीडीपीओ पूनम चंदा, पंचायती राज एसडीओ विपुल छौक्कर भी उनके साथ मौजूद रहे। विधायक देवेंद्र कादियान ने कहा कि क्षेत्र की 36 बिरादरी ने अपने बेटे को करीब 36 हजार वोटों से जिताकर चंडीगढ़ भेजने का काम किया है। यह उनका कर्तव्य है कि अब वह दिन-रात एक कर जनता की सेवा करे। उन्होंने आश्वासन दिया कि अधूरे विकास कार्यों को पूरा किया जाएगा और क्षेत्र में नए विकास के आयाम स्थापित किए जाएंगे।
रिकॉर्ड तोड़ विकास किया जाएगा
विधायक कादियान धन्यवादी दौरे की शुरुआत पांची गुजरान से की गई। गढ़ी कलां, भाखरपुर, चिरस्मी और लल्हेड़ी गुमड़, शेखपुरा, डबरपुर, उदेशीपुर, पांची जाटान, चटिया व सांदल कलां सहित कादियान अब तक करीब दो दर्जन गांवों का धन्यवादी दौरा कर चुके हैं। धन्यवादी दौरे के दौरान विधायक देवेंद्र कादियान ने कहा कि गांवों को आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने का जो सपना उन्होंने देखा है, उसको जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। गन्नौर हलका विकास के पक्ष में काफी पीछे जा चुका है, मगर अब यहां पर रिकॉर्ड तोड़ विकास किया जाएगा, ताकि हलके को अलग पहचान दिलाई जा सके।इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।
गांवों में कई कामों का टेंडर प्रोसेस पूरा
विधायक कादियान के सामने गांवों के मुखियाओं एवं ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं के साथ-साथ गांवों के विकास की मांगें रखीं। विधायक ने गांव में हर तरह की सुविधाएं प्रदान करने का भरोसा दिया। उन्होंने अधिकारियों को समस्याएं नोट करने और शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विधायक ने भरोसा दिलाया कि शहर और गांवों में समान रूप से विकास कार्य किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि सभी कार्य मजबूती के साथ किए जाएंगे, ताकि वे लंबे समय तक टिक सकें। उन्होंने कहा कि गांवों में कई कामों का टेंडर प्रोसेस पूरा हो चुका है। शेखपुरा में सड़क का निर्माण कार्य ग्रेप-4 के कारण रोका गया है। प्रदूषण स्तर कम होते ही सड़क निर्माण अच्छी क्वालिटी के साथ तेज गति से होगा।
विधानसभा में इलाके की जोर-शोर से पैरवी करेंगे
विधायक देवेंद्र कादियान ने कहा कि वह 36 बिरादरी के सहयोग का कर्ज क्षेत्र में विकास कार्य व मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराकर उतारेंगे। उनका राजनीति में आने का मकसद जनता की सेवा करना है न कि अपने स्वार्थों की पूर्ति करना। उन्होंने कहा कि जनता ने उनकी सेवा भावना को देखकर अपना प्रतिनिधि चुना है, निराश नहीं होने दूंगा।
कादियान ने कहा कि गन्नौर की जनता ने मुझे विधायक बनाया है, इसके लिए वो जनता के आभारी रहेंगे और विधानसभा में इलाके की जोर-शोर से पैरवी करेंगे। चुनावों के समय उन्होंने जनता से वादा किया था कि विधायक बनने के बाद क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करवाया जाएगा। आपने जिस तरह मेरा साथ दिया है अगले 5 वर्षों तक आपको निराश नहीं होने दूंगा। लोगों द्वारा जिन विकास कार्यों को करवाने की मांग की जा रही है, उनके जल्द ही एस्टीमेट तैयार करवा कर पूरा कराया जाएगा।
विधायक कादियान ने विधानसभा में ये मुद्दे उठाए
- शहर को जाम मुक्त बनाने और अनाज मंडी को शहर के बाहर शिफ्ट करने की योजना तैयार की जा रही है।
- भारी वाहनों के लिए बाईपास की जरूरत को प्राथमिकता दी गई है।
- शहर में पीने के पानी की समस्या जल्द हल होगी। नया वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लग रहा है, जिसके बाद खुबडू झाल (नहर) का पानी साफ कर शहर में सप्लाई किया जाएगा।
- सीवरेज की समस्या का समाधान कराना प्राथमिकता में शामिल है।
related
जलभराव की समस्या का होगा पुख्ता इंतजाम : हरियाणा भर में 'वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम' लगाएं जाने के लिए स्थान ढूंढने के निर्देश
डॉ. सुशील गुप्ता का BJP पर कटाक्ष, बोले - आपदा को अवसर में बदलने का उदाहरण अरबों का PNG रियायत घोटाला'
बदलेगी गोहाना की तस्वीर : सीएम ने की करोड़ों रुपये की बड़ी विकास परियोजनाओं की घोषणा
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
सांसद सैलजा ने सरकार के 'तुगलकी फरमान' पर उठाए सवाल, किसानों की समस्याओं को बताया अत्यंत चिंताजनक