.webp)
संयुक्त गणराज्य तंजानिया के प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से आज यहां उनके आवास संत कबीर कुटीर पर मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में जांजीबार-तंजानिया की सूचना, संस्कृति, कला, युवा मामले और खेल मंत्री ताबिया मौलिद माविता और संयुक्त गणराज्य तंजानिया के उच्चायोग के पूर्णाधिकारी मंत्री फानूएल मथिया शामिल थे।
हरियाणा सरकार के प्रयासों की सराहना की
इस दौरान हरियाणा और तंजानिया के मध्य विभिन्न क्षेत्रों में परस्पर सहयोग की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। नायब सिंह सैनी ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया और अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2024 में भागीदार देश के रूप में तंजानिया की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उनका धन्यवाद किया। प्रतिनिधिमंडल ने अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के माध्यम से हरियाणा और तंजानिया के बीच सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंधों को मजबूत करने में हरियाणा सरकार के प्रयासों की सराहना की।
हरियाणा के सहयोग से आईटी क्षेत्र में कौशल प्रशिक्षण में गहरी रुचि व्यक्त की
चर्चा के दौरान, प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा के सहयोग से आईटी क्षेत्र में लगभग 3 लाख पेशेवरों के कौशल प्रशिक्षण में गहरी रुचि व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को हरियाणा सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में विभिन्न कौशल प्रशिक्षण केंद्र संचालित हैं, जिनका उपयोग तंजानिया के आईटी पेशेवरों को प्रशिक्षित करने के लिए किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पलवल में श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय और गुरुग्राम में हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान इस उद्देश्य के लिए विभिन्न क्षेत्रों में कौशल संवर्धन हेतु महत्वपूर्ण प्रशिक्षण केंद्र के रूप में कार्य कर सकते हैं।
हरियाणा से कोच और प्रशिक्षकों की व्यवस्था करने के लिए सहयोग की मांग की
प्रतिनिधिमंडल ने खेलों के क्षेत्र में हरियाणा द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की भी सराहना की। प्रतिनिधिमंडल ने दार-एस-सलाम, डोडोमा और अरूशा क्षेत्रों में अपने तीन स्टेडियमों के लिए हरियाणा से कोच और प्रशिक्षकों की व्यवस्था करने के लिए सहयोग की मांग की। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधिमंडल द्वारा मुख्यमंत्री को तंजानिया में सोने, तंजानाइट और अन्य रत्नों के खनन और निर्यात में किए जा रहे कार्यों के बारे में भी जानकारी दी गई। प्रतिनिधिमंडल ने नायब सिंह सैनी को तंजानिया-जांजीबार आने का निमंत्रण दिया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि तंजानिया सरकार भविष्य में भी हरियाणा सरकार के साथ सहयोग करने के लिए तत्पर है।
प्रतिनिधिमंडल ने आउटरीच गतिविधियों को बढ़ाने के लिए विदेश सहयोग विभाग की सराहना की
उल्लेखनीय है कि हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में ‘गो ग्लोबल अप्रोच’ के माध्यम से हरियाणा को व्यावसायिक दृष्टि से विकसित करने के विजन के अनुरूप दुनियाभर के विभिन्न देशों के शीर्ष प्रतिनिधियों के साथ विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग कर रही है। इस संबंध में, प्रतिनिधिमंडल ने आउटरीच गतिविधियों को बढ़ाने के लिए विदेश सहयोग विभाग की सराहना की।
जिनके प्रयासों से दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने में मदद मिलती है। विभाग की ओर से राज्य की कूटनीति, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर द्विपक्षीय और बहुपक्षीय संबंधों को कुशलतापूर्वक बनाए रखने और दुनिया भर में हरियाणवी प्रवासियों की सहायता के लिए कार्य किए जा रहे हैं। इस अवसर पर विदेश सहयोग विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।
AB INBEV (बेल्जियम कंपनी) के प्रतिनिधि मंडल ने सीएम से मुलाकात कर प्लांट के विस्तार की
रुचि व्यक्त की विदेशी निवेशकों की हरियाणा पहली पसंद बनता जा रहा है। कई देश अपने प्लांट के विस्तार के लिए हरियाणा में संभावना तलाश रहे हैं। प्लांट लगाने में रुचि भी ले रहे हैं। इसी के अनुरूप AB INBEV (बेल्जियम कंपनी) के प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की।
प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा में प्लांट के विस्तार करने में गहरी रुचि व्यक्त की और कई प्रोजेक्ट बढ़ाने की भी बात की। कंपनी की ओर से किसानों के हितों का पूरा ख्याल रखने की आशा जताई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि कंपनी को हरियाणा में प्लांट के विस्तार के लिए सरकार की ओर से सहयोग दिया जाएगा।
कई देशों की कंपनियां यहां पर अपने प्लांट लगाने में दिलचस्पी ले रही
बता दें कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अगुवाई में हरियाणा प्रदेश तरक्की की राह पर है। कई देशों की कंपनियां यहां पर अपने प्लांट लगाने में दिलचस्पी ले रही हैं। उन्हें यहां पर न सिर्फ प्लांटों के विस्तार करने में सुविधा मिल रही है बल्कि व्यवसाय के नजरिये से भी लाभ मिल रहा है। युवाओं को रोजगार भी मिल रहे हैं। बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, AB INBEV (बेल्जियम कंपनी) की प्रतिनिधि अनुसुया रे और विदेश सहयोग विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
related
.webp)

जीएसटी रिफॉर्म पर सीएम सैनी ने आम दुकानदारों और व्यापारियों से की बातचीत, जानें क्या बोले सीएम

हरियाणा में औद्योगिक नीतियों को नया आयाम, राव नरबीर बोले -आत्मनिर्भर और विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने में प्रदेश निभाएगा अहम रोल
.webp)