भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान जोरशोर से चल रहा है। हर दिन पार्टी से जुड़ने वालों की संख्या बढ़ रही है। 15 दिसंबर तक चलने वाले सदस्यता अभियान के दौरान अभी तक 34 लाख नए सदस्य बनाए गए हैं। इसी कड़ी में मंगलवार से भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय सदस्यता अभियान भी शुरू कर दिया गया है। पहले दिन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को सक्रिय सदस्य बनाया है। उनके साथ भाजपा के सभी विधायकों और मंत्रियों को भी सक्रिय सदस्य बनाया गया है।
साधारण सदस्यता अभियान और सक्रिय सदस्यता अभियान दोनों एक साथ चलेंगे
सक्रिय सदस्यता अभियान के शुभारंभ पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक ने कहा कि साधारण सदस्यता अभियान और सक्रिय सदस्यता अभियान दोनों एक साथ चलेंगे। हमारा लक्ष्य 50 लाख साधारण सदस्य और 50 हजार सक्रिय सदस्य बनाना है। इस टारगेट को 15 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।
भाजपा के सदस्यता अभियान के दौरान लाखों लोगों ने और परिवारों ने भाजपा का सदस्य बनकर देशहित में अपना योगदान दिया है। दिन प्रतिदिन भाजपा परिवार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को सक्रिय सदस्य बनाया गया है। मोहन लाल कौशिक ने कहा कि जो भी कार्यकर्ता 50 सदस्य बनाएगा वही सक्रिय सदस्य बनेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के सक्रिय सदस्य बनकर देश को मजबूती देने का काम करें।
कार्यकर्ता ही हमारी शक्ति: नायब सिंह सैनी
इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा में सक्रिय सदस्यता अभियान की शुरुआत करना मेरे लिए बहुत गर्व की बात है। आज मैं भाजपा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक जी की उपस्थिति में भाजपा परिवार का सक्रिय सदस्य बना और प्रदेश में इस अभियान की शुरुआत की। विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा जिसमें देवतुल्य कार्यकर्ता ही हमारी शक्ति और सामर्थ्य हैं।
भाजपा के कार्यकर्ता अपने बूथ या विधानसभा क्षेत्र में 50 नए सदस्यों को पंजीकृत कर सक्रिय सदस्य बन सकते हैं। सक्रिय सदस्य बनने पर ही आपको मंडल, जिला और राष्ट्रीय स्तर पर सेवा का अवसर मिलने वाला है। हरियाणा के सभी परिवारजनों से आह्वान करता हूं कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा आरम्भ किए गए इस विशेष अभियान से जुड़ें और 'विकसित भारत-विकसित हरियाणा' के निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाएं।
related
'डोंट डिजायर बट डिजर्व इट’ : विज बोले - मैं 2014 में 'सीनियर मोस्ट' था और अब भी 'सीनियर मोस्ट' हूं... लेकिन मैंने कभी कुछ नहीं चाहा
पांच साल पुराने मर्डर केस में विज का सख़्त रुख : जांच CBI को सौंपने की सिफारिश, पुलिस कर्मचारी के खिलाफ FIR के आदेश