
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति से मिल कर सरकार समस्याओं का समाधान कर रही है। इस सरकार ने योग्य प्रार्थी को योजना का लाभ घर तक पहुंचाने के संकल्प को पूरा करने का प्रयास किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज गांव चना हेडी में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के निवास पर कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे थे।
इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह का आईएसआई एकेडमी में बने हैलीपैड पर पहुंचने पर भाजपा नेता जय भगवान शर्मा ने स्वागत किया। इस के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गाँव तलहेडी में सड़क पर मुख्यमंत्री की एक झलक देखने के लिए खड़े नागरिकों से मिलने के लिए अपने क़ाफि़ले को रूकवाया। यहां ग्रामीणों से मिले और बुजुर्गों ने मुख्यमंत्री को आशीर्वाद भी दिया तथा अपने बातों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। इतनी ही नहीं मुख्यमंत्री ने लोगों के साथ काफ़ी अपने मन की बात को साँझा किया।
श्याम सिंह राणा के पौत्र विश्वजीत व पौत्र वधु शोभा को दिया
आशीर्वाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लोगों से मिलने के बाद कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के निवास गाँव चनालहेडी पहुँचे। यहाँ पर मुख्यमंत्री ने कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के पौत्र विश्वजीत व पौत्र वधु शोभा को आशीर्वाद दिया और कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के साथ साथ परिवार के सदस्यों मदन राणा, नेपाल सिंह राणा, सुखविंदर राणा, गुलशन राणा को बधाई और शुभकामनाएं दी है।
यहाँ कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत रूप से मिले और सभी की बात सुनी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की तरफ से सभी नागरिकों की बात को सुना जा रहा है। यह सरकार लोगों की आशा के अनुरूप काम कर रही है।
उनके डीएनए में विरोध करना ही लिखा
इस कुरुक्षेत्र दौरे पर सीएम नायब सैनी ने लाडवा कस्बे में खुला दरबार लगाकर जन समस्याएं सुनी, मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने नॉनस्टॉप विकास जारी रखने की बात कही, कांग्रेस नेतृत्व पर भी सीएम ने निशाना साधा और तंज कसा कि उनके डीएनए में विरोध करना ही लिखा है।
कुरुक्षेत्र के लाडवा कस्बे में जन समस्याएं सुनते मुख्यमंत्री नायब सैनी बोले की विकास कार्य को तेज गति दी जाएगी, ताकि नॉनस्टॉप विकास जारी रहे लोगों को किसी समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि खड़गे साहब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं, लेकिन देश के लोगों ने उनको व उनकी कांग्रेस पार्टी लोगो ने नकार दिया है। उनके पास ट्वीट करने के अलावा कुछ और नहीं बचा है वन नेशन वन इलेक्शन से देश को लाभ होगा विकास की गति तेज होगी।
भ्रष्टाचारियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस कभी नहीं चाहती कि देश का विकास हो हालांकि लंबे समय तक उन्होंने देश पर शासन किया है, लेकिन वर्ष 2014 से पीएम नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में देश नॉनस्टॉप विकास कर रहा है और ऊंचाइयों के नए आयाम स्थापित किया जा रहे हैं जो कांग्रेस को हजम नहीं हो रहे कांग्रेस ने देश को धीमी गति से आगे बढ़ाया लेकिन मोदी तीव्र गति से देश का विकास कर रहे हैं जो प्रत्येक देशवासी महसूस कर रहा है देश आगे बढ़ रहा है पीएम मोदी की सोच है कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाया जाए।
जब पीएम मोदी ने धारा 370 समाप्त किया था तब भी मलिकार्जुन खड़के ने इसका विरोध जताते हुए ट्वीट किया था कि धारा 370 समाप्त नहीं होनी चाहिए किसान सम्मान निधि लगाने पर भी खड़गे तथा राहुल गांधी ने ट्वीट कर इसका विरोध जताया था, उन्होंने तंज कसा कि कांग्रेस के डीएनए में विरोध करना समाया हुआ है उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
related

.webp)
'पानी मुद्दे' पर हरियाणा में हुई सर्वदलीय बैठक, मुख्यमंत्री के साथ मजबूती से खड़े सभी दल - 'अपना हक लेकर रहेंगे'

केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री और राजेश नागर ने फरीदाबाद में किया करोड़ों रुपयों के विकास कार्यों का शुभारंभ
.webp)
गुरुग्राम में जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए खुद फील्ड में उतरे मंत्री, बनाया फुल प्रूफ प्लान, अधिकारियों की खैर नहीं
Latest stories

मुख्यमंत्री ने 'एक ही क्लिक' में सैंकड़ों जरूरतमंदों को दिया आर्थिक मदद का तोहफा, 7.48 करोड़ रुपए की राशि जारी
.webp)
'पानी मुद्दे' पर हरियाणा में हुई सर्वदलीय बैठक, मुख्यमंत्री के साथ मजबूती से खड़े सभी दल - 'अपना हक लेकर रहेंगे'

केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री और राजेश नागर ने फरीदाबाद में किया करोड़ों रुपयों के विकास कार्यों का शुभारंभ