मनमोहन सिंह के स्मारक को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस ने उचित जगह पर अंत्येष्टि और स्मारक की मांग की थी। जब अंतिम संस्कार के लिए सरकार ने निगम बोध घाट को चुना तो कांग्रेस हमलावर हो गई। सिद्धू ने अटल बिहारी वाजपेयी से जोड़ते हुए हमला बोला तो बीजेपी ने मनमोहन सिंह की मौत पर राजनीति का आरोप लगाया।
खड़गे ने डॉ. मनमोहन सिंह के लिए स्मारक बनाने की मांग की
कांग्रेस ने मांगी मनमोहन सिंह की समाधि के लिए जगह जानकारी के मुताबिक कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने डॉ. मनमोहन सिंह के लिए स्मारक बनाने की मांग की है। कांग्रेस पार्टी चाहती है कि डॉक्टर मनमोहन सिंह की समाधि के लिए जगह आवंटित की जाए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात कर के यह मांग उनके सामने रखी थी। कांग्रेस की ओर से जारी किए गए पत्र में कहा गया कि डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार ऐसे स्थान पर करवाया जाए जहां उनका स्मारक बनाया जा सके।
वर्तमान सरकार द्वारा उनका सरासर अपमान किया गया
कांग्रेस के साथ अकाली दल के सुखबीर सिंह बादल, अखिलेश यादव और आप नेता संजय सिंह ने सरकार पर मनमोहन सिंह के अपमान का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने X पर पोस्ट किया कि भारत माता के महान सपूत और सिख समुदाय के पहले प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी का अंतिम संस्कार आज निगमबोध घाट पर करवाकर वर्तमान सरकार द्वारा उनका सरासर अपमान किया गया है।
दोनों दलों के नेता एक-दूसरे पर जमकर वार कर रहे
राहुल गांधी के आरोपों पर बीजेपी ने भी जमकर पलटवार किया है। अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हमला बोलते हुए कहा कि घटिया राजनीति से बाज आए कांग्रेस और पीएम मोदी से किसी का सम्मान करना सीखे। वहीं मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार निगम बोध घाट पर करने और स्मारक के लिए उचित स्थान को लेकर कांग्रेस बनाम बीजेपी की जंग तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के साथ ही दोनों दलों के नेता एक-दूसरे पर जमकर वार कर रहे हैं।
related
हरियाणा में किसानों पर बढ़ता कर्ज चिंताजनक, प्रदेश के 25,67,467 किसानों पर कुल 60,816 करोड़ रुपये का कर्ज बकाया
हरियाणा की वित्तीय स्थिति पर सैलजा ने जताई चिंता, बोलीं- केंद्र पर केवल 10 वर्षों में 127 लाख करोड़ से अधिक का नया कर्ज बढ़ा
सैलजा बोलीं- कांग्रेस का स्पष्ट मत है कि कोई भी अंतरराष्ट्रीय व्यापार समझौता समानता, पारदर्शिता और राष्ट्रीय हित के आधार पर होना चाहिए
Latest stories
मुख्यमंत्री नायब सैनी के जन्मदिन पर हवन का आयोजन, दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना
ट्रेड डील के खिलाफ SKM ने किया संयुक्त संघर्ष का ऐलान, टिकैत बोले - ट्रैक्टर भी तैयार और किसान भी तैयार
युवती ने कारोबारी को इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर जाल में फंसाया, हरिद्वार जाते होटल में दिया बड़े 'कांड' को अंजाम