हरियाणा के लोहारू के एक कॉलेज में पढ़ने वाली दलित बेटी की आत्महत्या के मामले में जहां कांग्रेस भाजपा को दलित विरोधी बताते हुए कार्रवाई की मांग कर रही है वहीं भाजपा नेता उल्टा कांग्रेस पर दोषियों को बचाने का आरोप लगा रहे हैं। इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाज़ी से मामला काफी तूल पकड़ता नजर आ रहा है।
दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी
इस मुद्दे पर हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा है कि बेटी के आत्महत्या के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं द्वारा इस मामले में ट्वीट किए जाने पर कहा कि ट्वीट करने वाले दोषियों को बचाने के बजाय उनके खिलाफ कार्रवाई किए जाने की बात करें। दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है और पुलिस दोषियों की धरपकड़ के लिए तत्परता से काम कर रही है।
कॉलेज प्रिंसिपल और प्रिंसिपल के भाई पर प्रताड़ना के आरोप
हरियाणा सिविल सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में पत्रकारों से रूबरू होते हुए मंत्री बेदी ने कहा कि जिस कॉलेज में बेटी पढ़ती थी, उस कॉलेज की तरफ से क्षेत्र में लंबे समय से निःशुल्क शिक्षा और निशुल्क यातायात सुविधा दिए जाने की बातें की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उक्त क्षेत्र के विधायक के वीडियो भी सोशल मीडिया पर उपलब्ध हैं। इस मामले में पीड़ित बेटी के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, कि कॉलेज की प्रिंसिपल और प्रिंसिपल के भाई पर दलित बेटी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया है। लोहारू थाने में इस सम्बन्ध में 27 दिसंबर को एफआईआर दर्ज हो चुकी है। पुलिस दोषियों को पकड़ने की कार्रवाई में लगी है।
दोषियों को बचाने का प्रयास करने के ट्वीट की निंदा
मंत्री बेदी ने कहा कि इस मामले में ट्वीट करने वाले नेताओं को दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आधा अधूरा ट्वीट करके ये नेता दोषियों को बचाने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का दोषियों को बचाने का प्रयास करने के ट्वीट की वह निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि उक्त नेताओं को अपना ट्वीट वापस लेना चाहिए और दलित बेटी को न्याय दिलाने के लिए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात करनी चाहिए।
हमारी सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी
मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि हमारी सरकार पीड़ित बेटी के परिवार के साथ खड़ी है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन लोगों को दलित बेटी को न्याय दिलाने के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मिर्चपुर के घटनाक्रम के समय ये कांग्रेस नेता ट्वीट करना क्यों भूल गए थे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि क्या पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपने विधायक से इस विषय में पूछेंगे?
related
हरियाणा में किसानों पर बढ़ता कर्ज चिंताजनक, प्रदेश के 25,67,467 किसानों पर कुल 60,816 करोड़ रुपये का कर्ज बकाया
हरियाणा की वित्तीय स्थिति पर सैलजा ने जताई चिंता, बोलीं- केंद्र पर केवल 10 वर्षों में 127 लाख करोड़ से अधिक का नया कर्ज बढ़ा
सैलजा बोलीं- कांग्रेस का स्पष्ट मत है कि कोई भी अंतरराष्ट्रीय व्यापार समझौता समानता, पारदर्शिता और राष्ट्रीय हित के आधार पर होना चाहिए
Latest stories
मुख्यमंत्री नायब सैनी के जन्मदिन पर हवन का आयोजन, दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना
ट्रेड डील के खिलाफ SKM ने किया संयुक्त संघर्ष का ऐलान, टिकैत बोले - ट्रैक्टर भी तैयार और किसान भी तैयार
युवती ने कारोबारी को इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर जाल में फंसाया, हरिद्वार जाते होटल में दिया बड़े 'कांड' को अंजाम