लोकतांत्रिक प्रणाली में विधायिका का महत्व है। हरियाणा विधानसभा विधायिका के कार्यों की केंद्र बिन्दु है। इसलिए उस महत्वपूर्ण संस्थान के कर्मचारियों का अपने कार्य में कुशल होना बेहद आवश्यक है।हमें स्वयं को निपुण बनाना है, वो इसलिए ताकि हम विधानसभा में प्रदेश के पौने तीन करोड़ लोगों की बेहतरी के लिए किए जाने वाले निर्णयों में उपयोगी भूमिका निभा सकें। उक्त बातें सेक्टर 26 स्थित महात्मा गांधी राज्य लोक प्रशासन संस्थान में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में उद्घाटन सत्र में हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने हरियाणा विधानसभा के अधिकारियों/ कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कही।
स्वयं को अपडेट करना
हरविंद्र कल्याण ने कहा कि प्रदेश के लोगों की आकांक्षाएं विधानसभा के महान सदन से होती हैं। विधायी कार्यों को समुचित ढंग से संपन्न कराने में विधानसभा सचिवालय में कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि जितना हम अपने कार्य में निपुण होंगे, उतना ही विधानसभा के सदस्यों को निपुणता का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमारा देश विश्व के मानचित्र पर बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। हमें भी उसी गति से स्वयं को अपडेट करना है। टेक्नोलॉजी के इस युग में पेपरलेस विधानसभा के कार्य को और मजबूत करने में विधानसभा में कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को भूमिका निभानी है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम कारगर साबित होगा
उन्होंने कहा कि कर्मचारी-अधिकारी रीढ होते हैं। इस रीढ़ को और मजबूती प्रदान करने में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम कारगर साबित होगा, ऐसा मेरा विश्वास है। उन्होंने कहा कि हरियाणा विधानसभा सचिवालय की कार्यक्षमता बढ़ाना इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य है। उन्हें कहा कि दो दिन में हमें विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों का मार्गदर्शन मिलेगा। उन्होंने सभी को विशेषज्ञों की विशेषज्ञता का लाभ उठाने को कहा। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती।
विधायिका और कार्यपालिका का आपसी समन्वय बेहद जरूरी
उन्होंने कहा कि किसी भी कार्य को मजबूती से आगे बढ़ाने के लिए विधायिका और कार्यपालिका का आपसी समन्वय बेहद जरूरी है। हम प्रदेश के पौने तीन करोड़ लोगों के भविष्य के लिए निर्णय लेने वाले संस्थान में कार्य करते हैं, इसलिए हम स्वयं को दक्ष बनाकर समाज की उन्नति में सहयोग सुनिश्चित करेंगे और यह प्रशिक्षण कार्यक्रम इस उद्देश्य में सफल होगा, ऐसा मेरा विश्वास है।
उन्होंने विधानसभा के अधिकारियों-कर्मचारियों को अपना परिवार बताते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से सभी की स्किल बढ़ेगी और विधानसभा सचिवालय की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। मुख्यमंत्री को प्रदेश के विकास के लिए अपनी भूमिका को निभाने के लिए आश्वस्त करते हुए विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कार्यक्रम में पहुंचने पर मुख्यमंत्री नायब सैनी का आभार जताया।
related
जलभराव की समस्या का होगा पुख्ता इंतजाम : हरियाणा भर में 'वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम' लगाएं जाने के लिए स्थान ढूंढने के निर्देश
डॉ. सुशील गुप्ता का BJP पर कटाक्ष, बोले - आपदा को अवसर में बदलने का उदाहरण अरबों का PNG रियायत घोटाला'
बदलेगी गोहाना की तस्वीर : सीएम ने की करोड़ों रुपये की बड़ी विकास परियोजनाओं की घोषणा
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
सांसद सैलजा ने सरकार के 'तुगलकी फरमान' पर उठाए सवाल, किसानों की समस्याओं को बताया अत्यंत चिंताजनक