फरीदाबाद के डबुआ थाने में तैनात हेड कांस्टेबल अनिल कुमार को एंटी करप्शन टीम ने सोमवार देर शाम रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के बाद पुलिस कमिश्नर सत्येंद्र कुमार गुप्ता ने आरोपी कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर विभागीय जांच शुरू कर दी है।
जमानत दिलाने के लिए रिश्वत मांगी
मूल रूप से कैथल निवासी हेड कांस्टेबल अनिल कुमार नवंबर 2024 से डबुआ थाने में तैनात था। नेहरू कॉलोनी निवासी शिकायतकर्ता धर्मेंद्र ने आरोप लगाया कि अनिल कुमार ने उसके भतीजे के खिलाफ 2023 में दर्ज लड़ाई-झगड़े के एक मामले में जमानत दिलाने के लिए 20,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। बातचीत के बाद यह राशि 7,000 रुपये तय हुई, जिसमें से 2,000 रुपये पहले ही वसूल लिए गए थे। शेष 5,000 रुपये सोमवार को देने की योजना थी, जिसकी शिकायत धर्मेंद्र ने एंटी करप्शन टीम से की।
थाने के बाहर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया
शिकायत के आधार पर एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और हेड कांस्टेबल अनिल कुमार को थाने के बाहर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। टीम ने मौके से रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर सत्येंद्र कुमार गुप्ता ने सख्त कदम उठाते हुए आरोपी कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया और उसके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश जारी कर दिए। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
related
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?