loader
The Haryana Story | सदन में 'भालू' पर छिड़ी बहस : सीएम ने कांग्रेस विधायक को कहा ‘भालू, तो भड़के हुड्डा, गरमाया माहौल!

सदन में 'भालू' पर छिड़ी बहस : सीएम ने कांग्रेस विधायक को कहा ‘भालू, तो भड़के हुड्डा, गरमाया माहौल!

सदन में गरमाया माहौल! हुड्डा बोले - भालू नहीं है ये इंदुराज है, हमारा मेंबर है, बोलो तो सम्मान से बोलो

हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान उस वक्त माहौल गर्म हो गया, जब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बीच तीखी नोंक-झोंक देखने को मिली। दरअसल, सदन में चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बड़ौदा से विधायक इंदुराज नरवाल का जिक्र करते हुए उन्हें ‘भालू’ कह दिया। इस पर नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आपत्ति जताते हुए सवाल किया कि ‘ये भालू-भालू क्या है?’

बोलो तो सम्मान से बोलो,‘ये भालू-भालू क्या है?’

हुड्डा ने कहा भालू नहीं है ये इंदुराज है, हमारा मेंबर है ये, स्पीकर की तरफ इशारा करते हुए कहा कि आप भी भालू-भालू कहते हैं ये भी भालू कह रहे हैं, बोलो तो सम्मान से बोलो,‘ये भालू-भालू क्या है?’ और इस पर सीएम नायब सैनी ने कहा कि इंदूराज नरवाल बहुत अच्छे व्यक्ति हैं. जब बड़ोदा में मेरी ड्यूटी लगी तो मंच से पूर्व सीएम इनको भालू कहते थे। इस पर स्पीकर ने कहा कि जिसका ये लाडला है वो ये कह सकता है. इस पर सीएम ने कहा कि इंदूराज नरवाल हमारे भाई हैं। इस पूरे घटनाक्रम के बाद अब इस बयान को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज होने की संभावना को नकारा नहीं जा सकता।

कई मुद्दों पर तीखी बहस और नोकझोंक

उल्लेखनीय है कि हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के 10वें दिन सदन में कई मुद्दों पर तीखी बहस और नोकझोंक देखने को मिली। इस दौरान सरकार की योजनाओं, स्वास्थ्य सेवाओं, दवा खरीद, बूचड़खानों और क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दे उठाए गए।मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सदन में बताया कि 8 मार्च महिला दिवस के अवसर पर 1357 करोड़ रुपए जारी किए गए। इससे करीब 35 लाख महिलाओं को हर घर गृहिणी योजना और लाडो लक्ष्मी योजना की पांचवीं किस्त का लाभ मिला।

भविष्य में बायोमेट्रिक से सैलरी लिंक करने का प्रयास किया जाएगा

इसके अलावा सामाजिक सुरक्षा पेंशन के रूप में 1883 करोड़ रुपए भी जारी किए गए। नूह में डॉक्टरों पर सवाल, बायोमेट्रिक की तैयारी कांग्रेस विधायक मामन खान ने दवाइयो की खरीद में गड़बड़ी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एक लाख रुपए से कम की खरीद दिखाकर कोटेशन प्रक्रिया से बचने की कोशिश की जाती है। जवाब में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने कहा कि दवाइयों की लोकल खरीद केवल जरूरत पड़ने पर ही की जाती है। मामन खान ने नूंह में डॉक्टरों के स्टेशन पर न रहने और हाउस रेंट लेने का मुद्दा भी उठाया। इस पर स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने कहा कि कुछ जगहों पर सरकारी क्वार्टर कंडम हैं, इसलिए डॉक्टर दूसरे शहरों में रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में बायोमेट्रिक से सैलरी लिंक करने का प्रयास किया जाएगा।

बूचड़खानों के मुद्दे पर भी सदन में बहस हुई

नूंह में बूचड़खानों के मुद्दे पर भी सदन में बहस हुई। मामन खान ने सरकार पर सवाल उठाए तो कैबिनेट मंत्री रणवीर गंगवा ने कहा कि इस तरह की बातें सदन में नहीं करनी चाहिए क्योंकि नूंह में भी 36 बिरादरी के लोग रहते हैं। 10 सरकारी अस्पताल निजी अस्पतालों को दे रहे टक्कर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के काम की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश में 10 सरकारी अस्पताल ऐसे तैयार किए गए हैं जो सुविधाओं के मामले में निजी अस्पतालों को भी पीछे छोड़ रहे हैं। इन्हीं सब चर्चाओं के दौरान भालू टिप्पणी पर सदन में नोकझोंक कांग्रेस विधायक इंदूराज नरवाल को भालू कहे जाने के मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आपत्ति जताई। इस पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि नरवाल बहुत अच्छे व्यक्ति हैं और पहले भी मंच से उन्हें इसी नाम से पुकारा जाता रहा है। उन्होंने कहा कि इंदूराज नरवाल हमारे भाई जैसे हैं।

Join The Conversation Opens in a new tab
×