भारतीय जनता पार्टी की कोर ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को गुरुग्राम में हुई। कोर कमेटी के नेताओं ने लगभग डेढ़ घंटे तक पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की योजना, संगठन विस्तार और संगठनात्मक नियुक्तियों पर मंथन किया। बैठक में दिल्ली विधानसभा चुनाव जिताने में हरियाणा के नेताओं द्वारा निभाई जा रही भूमिका पर भी बातचीत हुई। बैठक में सदस्यता अभियान, संगठनात्मक चुनाव की समीक्षा भी की गई।
सीएम सहित बैठक में इन दिग्गज नेताओं की रही मौजूदगी
बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा के प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली, केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्य डा. सुधा यादव, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री अनिल विज, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता, सुरेंद्र पूनिया, पूर्व मंत्री राम बिलास शर्मा, पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, पूर्व मंत्री डा. कमल गुप्ता, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल आदि विशेष तौर में मौजूद रहे।
आगामी कार्ययोजनाओं को समय पर पूरा करने पर जोर
मुख्यमंत्री नायब सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने बैठक के एजेंडों को रखा। इसके बाद एक के बाद एक विषयों पर गहनता से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यहां सरकार द्वारा जनहित में उठाए गए कदमों की जानकारी भी रखी। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने भी संगठन की चुनावी प्रक्रिया के बारे में बताया। प्रदेश प्रभारी डाक्टर सतीश पूनिया ने आगामी कार्ययोजनाओं को समय पर पूरा करने पर जोर दिया।
संभावित 27 जिलों के हिसाब से ही कार्यक्रर्ताओं से फीडबैक लिया जा रहा
बड़ौली ने जानकारी दी कि हरियाणा में पांच जिले बढ़ाकर पैनल पर जिला अध्यक्षों की चुनावी प्रक्रिया चल रही है। संभावित 27 जिलों के हिसाब से ही कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया जा रहा है। प्रदेश में मंडलों का भी विस्तार हुआ है और 377 मंडलों में मंडल अध्यक्षों की चुनाव प्रक्रिया जारी है तथा जल्द ही जिला अध्यक्षों का चुनाव भी संपन्न करा लिया जाएगा।
साइकिलिस्ट मनोज कुमार 14 देशों के लोगों को अंगदान करने के लिए करेंगे प्रेरित
रेवाड़ी का साइकिलिस्ट महेश कुमार ने रेवाड़ी से हांगकांग तक साइकिल यात्रा शुरू की है। मनोज कुमार 14 देशों के लोगों को अंगदान करने के लिए प्रेरित करेंगे। शुक्रवार को मनोज कुमार गुरुग्राम में भाजपा कार्यालय गुरुकुल पहुंचे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मनोज कुमार को सम्मानित किया और यात्रा की शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मानवता की भलाई के लिए मनोज कुमार ने जो यात्रा शुरू की है वह सराहनीय है। साइकिलिस्ट मनोज कुमार ने बताया कि वह 15 जनवरी को रेवाड़ी से रवाना हुए और नेपाल, भूटान, वियतनाम, कंबोडिया, थाईलैंड, मलेशिया, सिंगापुर, इंडोनेशिया, फिलिपींस, ताइवान, चीन होते हुए हांगकांग पहुंचेंगे और लोगों को अंगदान करने के लिए प्रेरित करेंगे।
related
जलभराव की समस्या का होगा पुख्ता इंतजाम : हरियाणा भर में 'वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम' लगाएं जाने के लिए स्थान ढूंढने के निर्देश
डॉ. सुशील गुप्ता का BJP पर कटाक्ष, बोले - आपदा को अवसर में बदलने का उदाहरण अरबों का PNG रियायत घोटाला'
बदलेगी गोहाना की तस्वीर : सीएम ने की करोड़ों रुपये की बड़ी विकास परियोजनाओं की घोषणा
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
सांसद सैलजा ने सरकार के 'तुगलकी फरमान' पर उठाए सवाल, किसानों की समस्याओं को बताया अत्यंत चिंताजनक