हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने सरकारी कर्तव्यों में लापरवाही बरतने पर हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के चार अधिकारियों को निलंबित करने के आदेश दिए। यह कार्रवाई मंत्री द्वारा सडौरा और रायपुर रानी की अनाज मंडियों के औचक निरीक्षण के दौरान की गई।
मंत्री श्याम सिंह राणा ने यमुनानगर के साढौरा मंडी का दौरा करते हुए मंडी सचिव धर्मेंद्र सिंह और नीलामी रिकॉर्डर बिजेंद्र सिंह को ड्यूटी से अनुपस्थित पाया। इसके बाद उन्होंने रायपुर रानी मंडी का भी निरीक्षण किया, जहां मंडी सचिव नवदीप सिंह और नीलामी रिकॉर्डर राजकुमार भी अपनी ड्यूटी से गायब मिले। मंत्री ने मौके पर ही इन अधिकारियों के निलंबन का आदेश जारी किया।
शिकायतों के बाद हुई औचक जांच
मंत्री ने बताया कि इन मंडियों में अधिकारियों की नियमित अनुपस्थिति की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों की पुष्टि के लिए उन्होंने औचक निरीक्षण का फैसला किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि कर्तव्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसानों को सभी सुविधाएं देने के निर्देश निरीक्षण के दौरान मंत्री ने रिकॉर्ड रजिस्टर की भी जांच की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडियों में आने वाले किसानों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
सभी मंडियों और कार्यालयों का औचक निरीक्षण करेंगे
उन्होंने उच्च अधिकारियों को भी सख्त हिदायत दी कि सभी कर्मचारी अपने कार्यस्थल पर समय से मौजूद रहे। मंत्री ने कहा कि भविष्य में भी वह राज्य की सभी मंडियों और कार्यालयों का औचक निरीक्षण करेंगे। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे ताकि प्रशासनिक व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
related
जलभराव की समस्या का होगा पुख्ता इंतजाम : हरियाणा भर में 'वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम' लगाएं जाने के लिए स्थान ढूंढने के निर्देश
डॉ. सुशील गुप्ता का BJP पर कटाक्ष, बोले - आपदा को अवसर में बदलने का उदाहरण अरबों का PNG रियायत घोटाला'
बदलेगी गोहाना की तस्वीर : सीएम ने की करोड़ों रुपये की बड़ी विकास परियोजनाओं की घोषणा
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
सांसद सैलजा ने सरकार के 'तुगलकी फरमान' पर उठाए सवाल, किसानों की समस्याओं को बताया अत्यंत चिंताजनक