loader
The Haryana Story | दिलचस्प हुआ करनाल नगर निगम चुनाव, सीएम सहित तमाम दिग्गज नेता कर रहे ताबड़तोड़ प्रचार

दिलचस्प हुआ करनाल नगर निगम चुनाव, सीएम सहित तमाम दिग्गज नेता कर रहे ताबड़तोड़ प्रचार

भाजपा के नेता फ्रंटफुट पर खलेते हुए कांग्रेस को जीरो पर आऊट करने की बात कह रहे हैं

प्रतीकात्मक तस्वीर

करनाल नगर निगम का चुनाव काफी दिलचस्प हो चुका है, भाजपा की और से निकाय चुनाव में मुख्यमंत्री नायब सिह सैनी समेत कई नेता चुनावी मैदान में उतरकर भाजपा प्रत्याशी रेणु बाला गुप्ता समेत 20 वार्ड में भाजपा प्रत्याशियों के लिए ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार कर रहे हैं, वहीं कांग्रेस पार्टी भी निकाय चुनाव में एकजुट होती हुई नजर आ रही है, हालांकि कांग्रेस पार्टी को लगातार झटके पर झटके लगते हुए नजर आ रहे हैं।

नतीजे 12 मार्च को आने है उसके बाद ही पता चलेगा

कांग्रेस पार्टी के कई नेता लगातार भाजपा में शामिल हो रहे हैं। जिसके बाद भाजपा के नेता फ्रंटफुट पर खलेते हुए कांग्रेस को जीरो पर आऊट करने की बात कह रहे हैं। नतीजे 12 मार्च को आने है उसके बाद ही पता चलेगा आखिर जनता शहर की छोटी सरकार किस पार्टी को चुनेगी, वही कांग्रेस मेयर पद के प्रत्यशी पर कांग्रेस नेताओं का पार्टी छोड़ जाना कितना प्रभावित करता है, इसका भी नतीजों के बाद ही पता चलेगा। 

चुनाव प्रचार थमने में मेहज 3 दिन बाकी

करनाल नगर निकाय चुनाव प्रचार थमने में मेहज 3 दिन बाकी है भाजपा जहां निकाय चुनावों को लेकर ताबड़तोड़ चुनावी प्रचार मैदान पर उत्तर कर अपनी जीत का दम भर रही है वही कांग्रेस के नेता भी नगर निकाय चुनाव में अपनी जीत का दम भरते हुए नजर आ रहे हैं। फिलहाल नतीजे12 मार्च को आने है उसके बाद ही पता चलेगा जनता ने जीत का सेहरा किसके सर बाधा है। बीते दिन करनाल में मुख्यमंत्री नायब सिह सैनी ने ताबड़तोड़ चुनावी प्रचार किया। इस दौरान पूर्व विधायक नरेंद्र सागवान समेत उनके सैकड़ों समर्थकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। 

'कई बेरी जीब रात नै जीरी के खेत में.....

मंच पर मुख्यमंत्री नायब सिह सैनी ने अपने सम्बोधन में कहा पूर्व मेयर अभी बता रहे थे। नरेंद्र सागवान ने मेरा पहली बार मेयर बनने में अहम भूमिका निभाई थी। नायब सैनी ने कहा जब में करनाल से चुनाव लड़ा था नरेंद्र जी ने तब भी बड़ी भूमिका अदा की थी। उन्होंने देसी अंदाज में कहा 'कई बेरी जीब रात नै जीरी के खेत में पानी देवे पता नहीं लगदा पानी कहां गया हाथ लाके देखे पानी गया नहीं गया, तले-तले काम कर दिया, इनका स्वागत है परिवार में शामिल हुए। 

जितने भी भागना चाहे, भाग जाए जनता ने अपना फैसला कर लिया है 'वो मेरे साथ है'

वहीं नगर निकाय चुनाव में मेयर प्रत्याशी मनोज वाधवा के साथ सभी नेता एक मंच पर सभी नेता एकजुट दिखाई दिए। पूर्व विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा, कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, पूर्व विधायक सुमिता सिंह, पूर्व विधायक जयप्रकाश गुप्ता, वीरेंद्र सिह राठौर, दिवांशु बुद्धि राजा युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मंच पर फिर कांग्रेस प्रत्याशी भावुक नजर आए, उन्होंने कहा जो लोग कांग्रेस छोड़कर गए हैं, लेकिन करनाल की जनता जिस तरह से में जनता के बीच में जा रहा हूं,उनका प्यार और स्नेह नतीजा वो तय करेगा उसने तय कर दिया है, जितने भी भागना चाहे, भाग जाए जनता ने अपना फैसला कर लिया है वो मेरे साथ है। 

अब तक करनाल में भाजपा काफी मजबूत स्थिति में दिख रही

फिलहाल देखने वाली बात यह होगी कि जिस तरह से कांग्रेस प्रत्याशी बार-बार भावुक हो जाते हैं और जनता से झोली प्रसार कर जनता से अपील करते हुए नजर आ रहे हैं उसे उनका कितना फायदा मिलेगा, या मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समेत जिस तरह से भाजपा के नेता ताबड़तोड़ चुनावी प्रचार कर रहे हैं किसे फायदा मिलेगा। 12 मार्च को ही पता लगेगा, लेकिन अब तक करनाल में भाजपा काफी मजबूत स्थिति में दिख रही है।

फैसला जनता 12 मार्च को करेगी जब नतीजे सामने आएंगे। किस बिरादरी के कितने वोट- नगर निगम क्षेत्र में 3 लाख से अधिक मतदाता है। पंजाबी बाहुबल क्षेत्र होने के कारण पंजाबी बिरादरी के 22 प्रतिशत के करीब मतदाता है। दूसरे नंबर पर वैश्य समाज, उसके बाद रविदासिया, ब्राह्मण, जट सिख, वाल्मीकि,राजपूत, रोड, कश्यप, आदि बिरादरी। 

Join The Conversation Opens in a new tab
×