केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल आज अंबाला कैंट में कैबिनेट मंत्री अनिल विज के पास फूलों की होली मनाने पहुंचे। इस दौरान दोनों ने फूलों से होली मनाई व सभी को होली व प्रदेश निकाय चुनाव में मिली कामयाबी पर बधाई दी। अनिल विज ने मनोहर लाल के सामने अंबाला से चंडीगढ़ तक मेट्रो ट्रेन चलाने की मांग रखी। वहीँ मनोहर लाल खट्टर ने कहा भाजपा बड़ा परिवार है घर में रखे बर्तन भी खड़कते हैं लेकिन वे रहते घर में ही रहते है। बीच में विज ने टोकते हुए कहा जो बाहर चले जाते है... तो मनोहर लाल खट्टर ने कहा अपने पराए हो जाते हैं लेकिन वे दोबारा अपने भी हो सकते हैं।
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर होली के अवसर पर अंबाला कैंट पहुंचे और कैबिनेट मंत्री अनिल विज के साथ फूलों की होली खेली। दोनों ने एक दूसरे पर फूल डाले और होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अनिल विज ने बोलते हुए कहा आज डबल खुशी का दिन है होली का दिन है निकाय चुनाव में मिली जीत की खुशी है।
विज ने इस दौरान विधानसभा चुनाव के दौरान रंग बदलने वालों को नहीं बख्शा और मनोहर लाल खट्टर के सामने भी उसका जिक्र किया और कहा कुछ लोगों ने बाहरी शक्तियों के साथ मिलकर छावनी में रंग को बदरंग करने की कोशिश की थी लेकिन जनता ने मुझे सातवीं बार विधायक बनाया। इस दौरान अनिल विज ने मनोहर लाल खट्टर के कार्यकाल की जमकर तारीफ की और कहा इन्होंने काम के लिए कभी न नही कही ये मान जाते थे या मुझे मना लेते थे। विज ने मनोहर लाल के समक्ष अंबाला से चंडीगढ़ के लिए मेट्रो ट्रेन की मांग भी रखी।
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस दौरान सभी को होली के साथ जीत की बधाई दी और कहा विपक्ष खत्म हो रहा है यह चिंता की बात है सत्ताधारी पार्टी पर नजर रखने के लिए कोई तो होना चाहिए। इस दौरान खट्टर ने कहा कांग्रेस को 2-4 भाजपा से ले लेने चाहिए। मनोहर लाल खट्टर ने बोलते हुए अनिल विज चलती नाराजगियों पर भी इशारा कर दिया और कहा भाजपा बड़ा परिवार है बर्तन भी खड़कते हैं लेकिन वे रहते घर मे ही रहते है। बीच मे विज ने टोकते हुए कहा जो बाहर चले जाते है वो मनोहर लाल खट्टर ने कहा अपने पराए हो जाते हैं लेकिन वे दोबारा अपने भी हो सकते हैं।
related
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?