loader
The Haryana Story | चौटाला परिवार ने कार्यकर्ताओं संग मनाई होली, दादा-पोता ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- 'कांग्रेस स्लीपिंग मोड में'

चौटाला परिवार ने कार्यकर्ताओं संग मनाई होली, दादा-पोता ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- 'कांग्रेस स्लीपिंग मोड में'

हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी रणजीत सिंह व उनके पोते दिग्विजय चौटाला ने मनाई का कार्यकर्ताओं संग होली

प्रतीकात्मक तस्वीर

जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने अपने दादा चौधरी रणजीत सिंह के साथ मनाई होली। दादा रणजीत सिंह चौटाला से लिया आशीर्वाद। चौधरी रणजीत सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के एक साल के कार्यकाल की जमकर तारीफ की। रणजीत सिंह चौटाला ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना। कांग्रेस की परफॉर्मेंस बिल्कुल ख़राब रही है।

कांग्रेस के हक में लहर होने के बावजूद भी कांग्रेस चुनाव हार गई

विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस के हक में लहर होने के बावजूद भी कांग्रेस चुनाव हार गई। जिस प्रदेश में कांग्रेस दो बार विधानसभा हारी उसमें दोबारा कभी कांग्रेस सरकार नहीं बन पाई। चौधरी रणजीत सिंह विधानसभा और शहरी निकाय चुनाव में कांग्रेस की हार पर बोले कि कांग्रेस के लिए बहुत बड़ा सेटबैक है, कहने को कोई कुछ भी कहे। राहुल गांधी द्वारा गुजरात में कांग्रेस नेताओं को भाजपा का साथ देने के सवाल चौधरी रणजीत सिंह ने कहा कांग्रेस में तो सारे स्लीपर सेल हैं जो अंदर खाते हैं भारतीय जनता पार्टी की मदद करते हैं।

कांग्रेस ने पूरे विपक्ष को डिमोरलाइज़ करने का काम किया

निकाय चुनाव भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने कहा कांग्रेस ने पूरे विपक्ष को डिमोरलाइज़ करने का काम किया है। दिग्विजय चौटाला ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके बेटे दीपेंद्र हुड्डा पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूरे देश में जो निष्क्रियता का माहौल है उसके लिए हरियाणा में बाप और बेटा ( भूपेंद्र हुडा और दीपेंद्र हुडा ) जिम्मेदार है। दोनों ने कांग्रेस पार्टी को प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बनाकर चलाया है। आने वाले समय में कांग्रेस के विकल्प के रूप में अन्य फोर्सज को खड़ा होना पड़ेगा तभी देश का भविष्य सुरक्षित रहेगा। 

मुख्यमंत्री के 100 दिन के कार्यकाल की दिग्विजय ने जमकर तारीफ की

कांग्रेस स्लीपिंग मोड में है अभी तक 37 विधायक होने के बावजूद भी विपक्ष का नेता नहीं बना पाए हैं यह मजाक सा बन कर रह गया हैं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा के हाथ में गांधी परिवार के कुछ ऐसे राज हैं, जिस कारण गांधी परिवार उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी के 100 दिन के कार्यकाल की दिग्विजय सिंह चौटाला ने जमकर तारीफ की। दिग्विजय चौटाला का बयान मुख्यमंत्री अच्छे व्यक्ति हैं, लेकिन प्रदेश में बेरोजगारी की खाई को भरना होगा और देश में बढ़ रहे क्राइम पर भी लगाम सरकार को लगानी चाहिए। 

कार्यकर्ताओं के साथ होली मनाते हुए नजर आए रणजीत सिंह चौटाला-दिग्विजय चौटाला

बता दें कि सिरसा में होली के त्योहार पर राजनीतिक नेता भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ एक दूसरे को रंग लगाते और शुभकामनाएं देते हुए नजर आए इसी कड़ी में हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी रणजीत सिंह चौटाला अपने कार्यकर्ताओं के साथ होली मनाते हुए नजर आए, वही उनके पोते व जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला भी उनके आवास पर पहुंचे और उन्हें होली की शुभकामनाएं देकर उनका आशीर्वाद भी लिया। वही रणजीत सिंह चौटाला और दिग्विजय सिंह चौटाला ने एक और जहां कांग्रेस और भूपेंद्र सिंह हुडा पर जमकर निशाना साधा तो वही दूसरी और प्रदेश के सीएम नायब सिंह सैनी की जमकर तारीफ भी की।

निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर बधाई दी

दोनों नेताओं ने प्रदेश में हुए निकाय चुनाव में जहां भारतीय जनता पार्टी की जीत पर बधाई दी, वहीं उन्होंने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। दिग्विजय चौटाला ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और लोकसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों बाप बेटा ने कांग्रेस को अपनी प्राइवेट कंपनी बना दिया है। वहीं चौधरी रणजीत सिंह चौटाला ने राहुल गांधी के कांग्रेस में स्लीपर सेल वाले बयान पर कहा कि कांग्रेस में तो सभी स्लीपर सेल हैं जो अंदर खाते भारतीय जनता पार्टी की मदद करते हैं। दोनों नेता कार्यकर्ताओं के साथ होली मिलन समारोह के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। 

कांग्रेस की प्रदेश में परफॉर्मेंस बिल्कुल ख़राब रही

चौधरी रणजीत सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस की प्रदेश में परफॉर्मेंस बिल्कुल ख़राब रही है। चौधरी रणजीत सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के हक में लहर होने के बावजूद भी कांग्रेस प्रदेश में चुनाव हार गई है। उन्होंने कहा कि वे पहले ही कहते थे कि जिस प्रदेश में कांग्रेस दो बार चुनाव हार जाती है उसमें कभी कांग्रेस दोबारा सरकार नहीं बन पाई।

चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की जीत पर दिए गए बयान पर चौधरी रणजीत सिंह ने कहा कि यह कांग्रेस के लिए बहुत बड़ा सेटबैक है कहने को कोई कुछ भी कहे, लेकिन कांग्रेस के पास अब कुछ भी नहीं बचा है। राहुल गांधी द्वारा कांग्रेस नेताओं के भाजपा का साथ देने के बयान पर चौधरी रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि कांग्रेस में तो सारे ही स्लीपर सेल हैं जो अंदर खाते भारतीय जनता पार्टी की मदद करते हैं उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में कुमारी शैलजा के जितने लोग थे वे भूपेंद्र सिंह हुड्डा को हराने में लगे हुए थे। वही चौधरी रणजीत सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की भी तारीफ करते नजर आए। 

भूपेंद्र सिंह हुड्डाऔर उसका बेटा दीपेंद्र सिंह हुड्डा ही जिम्मेदार

जननायक जनता पार्टी के महासचिव दिग्विजय चौटाला ने भी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने पूरे विपक्ष को डिमोरलाइज़ करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि दो बार का विधानसभा का सेशन हो चुका है लेकिन अभी तक कांग्रेस अपना नेता प्रतिपक्ष का फैसला भी नहीं कर सकी है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में जो निष्क्रियता का माहौल है उसके लिए भूपेंद्र सिंह हुडा और उसका बेटा दीपेंद्र सिंह हुडा ही जिम्मेदार हैं। दिग्विजय ने कहा कि चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके बेटे दीपेंद्र हुड्डा ने जिस तरह से कांग्रेस को प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बनाकर चलाया है हरियाणा तो हारे ही उसके बाद जो माहौल बना उनके बाद ये महाराष्ट्र हारे उसके बाद यह सिलसिला दिल्ली तक पहुंचा जिसका असर अब हरियाणा में भी देखने को मिला है दिग्विजय चौटाला ने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी की जीत से ज्यादा  कांग्रेस और इन लोगो की हार है। 

मुख्यमंत्री अच्छे व्यक्ति हैं, लेकिन प्रदेश में बेरोजगारी की खाई को भरना होगा

दिग्विजय ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि कांग्रेस के विकल्प के रूप में अब अन्य फोर्सज को खड़ा होना होगा तभी देश का भविष्य सुरक्षित रहेगा। राहुल गांधी के कांग्रेस में स्लीपर सेल होने के बयान पर बात करते हुए दिग्विजय चौटाला ने कहा कि कांग्रेस स्लीपिंग मोड में है। हरियाणा में अभी तक 37 विधायक होने के बावजूद भी विपक्ष का नेता नहीं बना पाए हैं। यह एक मजाक सा बनकर रह गया है। वहीं दिग्विजय ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा एंड कंपनी के पास गांधी परिवार के कुछ ऐसे राज हैं जिस कारण गांधी परिवार उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। 

इन्होने गांधी परिवार की गर्दन पर कहीं ना कहीं हाथ रखा हुआ है। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि यह भी कटु सत्य है कि हुड्डा कभी भी भारतीय जनता पार्टी में जा सकते हैं और पार्टी हरियाणा में टूट सकती है। इस कारण भी गांधी परिवार इस पर कोई भी फैसला नहीं कर पा रहा है। वहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के 100 दिन के कार्यकाल की दिग्विजय सिंह चौटाला ने तारीफ करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अच्छे व्यक्ति हैं लेकिन प्रदेश में बेरोजगारी की खाई को भरना होगा और प्रदेश में बढ़ रहे क्राइम पर भी लगाम सरकार को लगानी चाहिए।

Join The Conversation Opens in a new tab
×