हरियाणा का स्वास्थ्य विभाग जिस पर प्रदेश के लोगों के स्वास्थ्य का जिम्मा है आज उसे खुद के इलाज की जरूरत है। विभाग में 6,000 से अधिक पद खाली है, अस्पतालों में डॉक्टर, नर्स और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भारी कमी है, दवाएं नहीं है, चिकित्सा उपकरणों, मशीनों और लैब परीक्षण सुविधाओं की कमी है जिससे मरीजों को सही इलाज नहीं मिल पा रहा है। ऐसा लग रहा है कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर ताला लटका दिया है। उक्त बातें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने मीडिया को जारी प्रेस बयान में कही।
शिक्षा और स्वास्थ्य पर सबसे ज्यादा ध्यान देने की जरूरत
सांसद कुमारी सैलजा ने आगे कहा कि प्रदेश के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर जिला अस्पतालों तक स्वास्थ्य सुविधाएं चरमराई हुई हैं, और लोग इलाज के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। शिक्षा और स्वास्थ्य पर सबसे ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है पर भाजपा सरकार की उदासीनता और मनमानी के कारण दोनों ही विभागों की हालात दयनीय होती जा रही है।
आयुष्मान कार्ड धारकों का इलाज करने से प्राइवेट अस्पताल कभी भी हाथ खड़े कर देते है क्योंकि समय पर उनका भुगतान नहीं होता और जो बिल भेजे जाते है उनमें भारी कटौती की जाती है। इतना ही नहीं विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान कई विधायकों ने अपने निर्वाचन क्षेत्रों के सरकारी अस्पतालों में चिकित्सा उपकरणों, मशीनों और लैब परीक्षण सुविधाओं की कमी के बारे में चिंता व्यक्त की।
सबसे पहले रिक्त पदों पर नियुक्तियां करनी चाहिए
विधानसभा के बजट सत्र में इस बात का भी खुलासा हुआ कि प्रदेश के अस्पतालों में मेडिकल डिवाइसेस, दवाइयां, टेस्टिंग लैब में उपकरणों की कमी है। इसके साथ ही विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी आज तक बनी हुई है ऐसा कोई जिला अस्पताल नहीं है जो डॉक्टरों की कमी से न जूझ रहा हो। अगर सरकार को लोगों के स्वास्थ्य की चिंता है तो सबसे पहले रिक्त पदों पर नियुक्तियां करनी चाहिए।
साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की ओर सबसे ज्यादा ध्यान देना चाहिए। कुमारी सैलजा ने कहा है कि स्वास्थ्य विभाग में भर्ती ठप, घोटाले चरम पर है, मेडिकल परीक्षाओं में भी धांधली हो रही है, हर ओर भ्रष्टाचार का बोलबाला है। हरियाणा की जनता को न इलाज मिल रहा और न ही रोजगार। इस जुमलेबाज सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार ही तेजी से बढ़ रहा है। जनता सरकार के आगे आवाज उठाने में लगी हुई है पर सरकार है कि बहरी बनी हुई है।
related
सैलजा ने केंद्र सरकार पर पर साधा निशाना : MSP की गारंटी नहीं, आय दोगुनी का वादा जुमला, किसानों पर करोड़ों का कर्ज चिंताजनक
कांग्रेस सांसद ने उठाया कैंसर के बढ़ते मामलों का मुद्दा, कहा- ठोस नीति और नजदीकी कैंसर अस्पतालों की जरूरत
हरियाणा में बढ़ते छात्र ड्रॉपआउट पर कांग्रेस सांसद ने जताई चिंता, आखिर एक साल में 5.5 लाख छात्रों ने क्यों छोड़ा स्कूल
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
सांसद सैलजा ने सरकार के 'तुगलकी फरमान' पर उठाए सवाल, किसानों की समस्याओं को बताया अत्यंत चिंताजनक