हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि बजट सरकार के खर्चों का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि ये सरकार की नीति, नीयत और विज़न का दस्तावेज होता है। उन्होंने हरियाणा की जनता को विश्वास दिलाया कि बजट में की गई घोषणाओं को तीन गुणा रफ्तार से धरातल पर उतारने का काम किया जाएगा। मुख्यमंत्री आज यहां हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के अंतिम दिन सदन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा हरियाणा विधान सभा का बजट सत्र 7 मार्च से शुरू हुआ था और 28 मार्च तक चला। ये बजट सत्र बहुत अच्छा रहा इसमें 13 सिटिंग हुई है।
70 प्रतिशत से ज़्यादा सदस्यों ने रेगुलरली सदन अटेंड किया
5 दिन का रिसेस पीरियड था जिसमें समितियों ने बजट का अध्ययन किया। 18 विधेयक पारित हुए। 60 घंटे के लगभग सदन चला, जो बिज़नेस तय हुआ था उससे ज़्यादा काम सदन में हुआ है। 70 प्रतिशत से ज़्यादा सदस्यों ने रेगुलरली सदन अटेंड किया है। खासतौर से नए सदस्यों की तरफ से सत्र में कोई व्यवधान नहीं हुआ, जिससे सभा को स्थगित या किसी को नेम करना पड़ा है। राज्य गीत भी इस बजट सत्र में लाया गया और कल सदन ने पास किया है। 2212 लोगों ने सदन की कार्यवाही को देखा है।
46 सदस्यों ने राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा में भाग लिया
लगभग 46 सदस्यों ने राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा में भाग लिया। बजट पर 11 घंटे चर्चा हुई है, 8 घंटे सदस्यों ने और तीन घंटे सीएम ने उसका जवाब दिया है, जितने भी नोटिस आते है। चाहे प्रश्न या कॉलिंग अटेंशन, 10 प्रश्नकाल में 87 प्रतिशत प्रश्नों के जवाब दिए गए, 54 ध्यानाकर्षण सूचना आयी थी इनमें से 19 को एडमिट किया गया। बहुत से ऐसे विषयों पर चर्चा हुई जो इंपोर्टेंट थे जैसे कैंसर, प्रदूषण, सिंथेटिक नशा आर्गेनिक फार्मिंग, एजुकेशन जिन पर सरकार का ध्यान जाना चाहिए, ताकि बेहतर काम हो 15 कट मोशन भी हाउस में आये हैं शून्यकाल का समय 3 मिनट से बढ़ाकर 5 मिनट किया है। कुल 6 जीरो ऑवर हुए। दो नई विधानसभा की समितियां इस बार पास हुई हैं।
एक पर्यावरण से जुड़ी समिति और दूसरी युवा कल्याण और युवा मामलों से जुड़ी समिति सभी सदस्यों के लिए शोर्ट ओरिएंटेशन कार्यक्रम रहा था। कर्मचारियों के लिए भी एक ट्रेनिंग प्रोग्राम रखा था। मैंने 5 विधानसभाओं को विजिट किया है और वहाँ की संसदीय प्रणाली और नियम का अध्ययन किया है। दो यूथ पार्लियामेंट का आयोजन अगले सप्ताह में किया जाएगा।
हम सभी पक्ष-विपक्ष बनकर नहीं, बल्कि साथ मिलकर हरियाणा के विकास में भागीदार बनें
नायब सिंह सैनी ने कहा कि जिस प्रकार सभी सदस्यों ने इस बजट सत्र में अपने विचारों, आकलन और सकारात्मक सुझावों से सत्र को सफल बनाया है, उसी प्रकार बजट में की गई घोषणाओं को हरियाणा के 2 करोड़ 80 लाख लोगों तक पहुंचाने के लिए भी सहयोग दें। हम सभी पक्ष-विपक्ष बनकर नहीं, बल्कि साथ मिलकर हरियाणा के विकास में भागीदार बनें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बजट सत्र केवल बजट सत्र नहीं, बल्कि हरियाणा के विकास का सत्र है। इस बार का बजट सत्र हरियाणा के इतिहास में सबसे लंबा बजट सत्र रहा है, जिसमें सभी सदस्यों ने बजट पर सकारात्मक चर्चा की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र के सपने में हरियाणा का स्थान और योगदान अग्रणी रहेगा।
मुझे 11वां बजट प्रस्तुत करने का अवसर मिला, ये मेरा सौभाग्य : मुख्यमंत्री
नायब सिंह सैनी ने सदन को संसदीय प्रणालियों के अनुरूप चलाने और सभी सदस्यों को अपनी बात रखने का अवसर देने के लिए विधानसभा अध्यक्ष का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में 11 के अंक का विशेष महत्व है और यह सुखद संयोग है कि ये हमारी सरकार का 11वां वर्ष है, हमें तीसरी बार हरियाणा की सेवा करने का अवसर मिला है और मुझे 11वां बजट प्रस्तुत करने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने कहा कि 7 मार्च को बजट सत्र का आरंभ हुआ था और 11वें दिन यानि 17 मार्च को हरियाणा के विकास को गति देने वाले वर्ष 2025- 26 का बजट प्रस्तुत किया।
पहले बजट सत्र के दौरान बजट पर केवल बहस होती थी
नायब सिंह सैनी ने कहा कि पहले बजट सत्र के दौरान बजट पर केवल बहस होती थी, लेकिन पिछले कुछ सालों से बजट पर सार्थक चर्चा और सुझाव देने की परंपरा हरियाणा में शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि इस बजट सत्र को महिलाओं के स्वाभिमान, सम्मान और उनके सपने पूरे करने की दिशा में जाना जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा का विकास कैसे हो, राजस्व कैसे बढ़े और एक-एक पाई को जनता के लिए कैसे खर्च किया जाए ये दायित्व मेरा है। उन्होंने कहा कि पहली बार सदन में इतना लंबा बजट भाषण पढ़ा गया और सभी सदस्यों ने इतना लंबा बजट भाषण सुना भी, उसके लिए भी सभी सदस्यों का धन्यवाद।
विधेयक का उद्देश्य स्वामी धीरेन्द्र ब्रह्मचारी के जन कल्याण के विचारों को आगे बढ़ाना
हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा अपर्णा संस्थान के संबंध में सदन में लाए गए विधेयक का उद्देश्य स्वामी धीरेन्द्र ब्रह्मचारी के जन कल्याण के विचारों को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि उस जमीन पर योगा आश्रम पहले से बना है और स्वामी धीरेन्द्र ब्रह्मचारी चाहते थे कि लोगों को यहां पर स्वास्थ्य सुविधाएं भी उपलब्ध हों। इसलिए इस आश्रम का नियंत्रण सरकार के अधीन लेकर जन कल्याण के भाव को साकार करना है।
मनरेगा घोटाले के मामले में वर्तमान राज्य सरकार ने संज्ञान लेते हुए सख्त एक्शन लिया
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार पिछले 11 सालों से लगातार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टोलरेंस नीति अपनाते हुए कार्य कर रही है और दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों या अन्य लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जा रहा है। नायब सिंह सैनी ने कहा कि मनरेगा घोटाले के मामले में वर्तमान राज्य सरकार ने संज्ञान लेते हुए सख्त एक्शन लिया है। इस मामले में अधिकारियों और संल्पित अन्य लोगों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की गई है।
14 अप्रैल को प्रधानमंत्री हिसार एयरपोर्ट से हवाई यात्रा का शुभारंभ करेंगे
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आगामी 14 अप्रैल को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिसार एयरपोर्ट से हवाई यात्रा का शुभारंभ करेंगे।उन्होंने कहा कि आज इस संबंध में एलाइंस एयरलाइंस द्वारा सफल एयर ट्रायल आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बजट सत्र के दौरान रचनात्मक सुझावों के लिए सभी सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि हरियाणा के इतिहास का शायद यह सबसे लंबा बजट सत्र रहा है। 12 दिन चले इस बजट सत्र में कुल 13 बैठक आयोजित हुई है और सदस्यों द्वारा 60 घंटे रचनात्मक चर्चा की गई है।
related
'डोंट डिजायर बट डिजर्व इट’ : विज बोले - मैं 2014 में 'सीनियर मोस्ट' था और अब भी 'सीनियर मोस्ट' हूं... लेकिन मैंने कभी कुछ नहीं चाहा
पांच साल पुराने मर्डर केस में विज का सख़्त रुख : जांच CBI को सौंपने की सिफारिश, पुलिस कर्मचारी के खिलाफ FIR के आदेश