हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि "जब भी कोई स्ट्रैटेजिकल स्ट्राइक होती है उसमें विपक्ष तरह-तरह के बयान देते हैं, चाहे विकास के काम हो, उसमें भी यह बयान देते हैं कोई भी सुधारातात्मक काम हो, यह उसमें बयान देते हैं। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 हटाई जो कि हिंदुस्तान के चेहरे पर एक बदनुमा दाग था, खुश होने की बजाय उस पर भी ये विपक्ष वाले विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम जी का भव्य मंदिर बना, इन्होंने उसका भी विरोध किया, महाकुंभ में 66 करोड़ लोग गए और आधे से ज्यादा हिंदुस्तान गया और इतनी तो कई देशों की आबादी भी नहीं है, लोगों की आस्था है यह उस पर भी उल्टे बयान देते हैं। उन्होंने बताया कि ऐसा लगता है, यह जो टूटा-फूटा विपक्ष है यह तो उल्टे बयान देने के लिए ही पैदा हुआ है"।
धर्म के नाम पर आतंक करने वालों के खिलाफ हैं और हमेशा रहेंगे
उन्होंने कहा "आज का जो टूटा फूटा विपक्ष है वह जो भी विकास के काम हो रहे हैं उसमें अड़चन डालने का काम कर रहा हैं। उन्होंने कहा कि हम किसी धर्म या जाति के खिलाफ नहीं है हम धर्म के ठेकेदारों के खिलाफ है और धर्म के नाम पर आतंक करने वालों के खिलाफ हैं और हमेशा रहेंगे"। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि "आरएसएस हमारे लिए शक्ति का केंद्र है, आरएसएस हमारे लिए ही नहीं बल्कि सारे देश के लिए राष्ट्रभक्ति की भावना है"। विज आज मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे।
ममता बनर्जी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि....
ममता बनर्जी के जुमला पार्टी ने गंदा धर्म बनाया है, बयान के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि "हम किसी धर्म या जाति के खिलाफ नहीं है हम धर्म के ठेकेदारों के खिलाफ है और धर्म के नाम पर आतंक करने वालों के खिलाफ हैं और वह हमेशा रहेंगे"। उन्होंने ममता बनर्जी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि "ममता बनर्जी को अथॉरिटी तो है नहीं, जबकि ममता बनर्जी ने बंगाल का बुरा हाल कर दिया। आज बंगाल में कोई भी अपने आपको सुरक्षित महसूस नहीं करता है और क्या यही उनकी आईडियोलॉजी है। वहीं, उन्होंने बताया कि "उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहुत बड़ा आयोजन करवा दिया और वहां पर किसी की हिम्मत नहीं है कि कोई गुंडागर्दी करे। उन्होंने कहा कि मैंने पहले भी कहा था कि ममता बनर्जी को योगी जी से कुछ दिन के लिए ट्यूशन रख लेनी चाहिए"।
तुम्हारी ना किसी परमात्मा में आस्था, न लोगों में आस्था
आरएसएस के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि "आरएसएस हमारे लिए शक्ति का केंद्र है, आरएसएस हमारे लिए ही नहीं बल्कि सारे देश के लिए राष्ट्रभक्ति की भावना है और राष्ट्र भक्ति की भावना कूट-कूट कर भरने के लिए मानी जाती है"। उन्होंने कहा कि "अगर वहां पर कोई जाता है तो उसमें किसी प्रकार की किसी को तकलीफ नहीं होनी चाहिए। आप (विपक्ष) कहां-कहां जाते हैं किस-किस के पास जाते हैं अगर हम बता देंगे तो बखेड़ा हो जाएगा इसलिए इतना व्यक्तिगत नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारी आस्था है, तो हम क्यों नहीं जाएंगे क्योंकि तुम (विपक्ष) नास्तिक हो, तुम्हारी ना किसी परमात्मा में आस्था, न लोगों में आस्था है। हमारी जहां जहां आस्था है हम जाते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी की जहां जहां आस्था है वहां वहां जायेंगे "।
related
जलभराव की समस्या का होगा पुख्ता इंतजाम : हरियाणा भर में 'वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम' लगाएं जाने के लिए स्थान ढूंढने के निर्देश
डॉ. सुशील गुप्ता का BJP पर कटाक्ष, बोले - आपदा को अवसर में बदलने का उदाहरण अरबों का PNG रियायत घोटाला'
बदलेगी गोहाना की तस्वीर : सीएम ने की करोड़ों रुपये की बड़ी विकास परियोजनाओं की घोषणा
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
सांसद सैलजा ने सरकार के 'तुगलकी फरमान' पर उठाए सवाल, किसानों की समस्याओं को बताया अत्यंत चिंताजनक