गन्नौर से विधायक देवेंद्र कादियान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, इस वीडियो में दिख रहा है कि विधायक कादियान तेज धूप में किसानों के साथ गेहूं काट रहे हैं। बताया जा रहा है कि गुरुवार को देवेंद्र कादियान हलके के गांवों में धन्यवादी दौरे पर थे, कि इसी दौरान एक गांव के खेत में किसान को गेहूं कटाई कर रहे थे। विधायक कादियान ने तुरंत अपना काफिला रुकवाया और किसानों के बीच पहुंचे। यहाँ कादियान ने पहले किसानों का हालचाल जाना और बातचीत की, फिर उनके हाथ से से दराती लेकर खुद गेंहू काटने लगे।
खेतों में गेहूं की कटाई भी की और उनकी हौसला अफजाई भी
इस मौके पर विधायक ने किसानों के साथ उनके खेतों में गेहूं की कटाई भी की और उनकी हौसला अफजाई भी। विधायक को इस तरह अपने साथ गेंहू की कटाई करते देख किसान फुले नहीं समा रहे थे, उन्हें बहुत ख़ुशी हो रही थी। विधायक को गेहूं काटते देख किसानों ने कहा कि इस तरह उनके साथ काम करने वाला विधायक पहली बार मिला है और देखा है। उन्होंने कहा कि विधायक को अपने साथ गेंहू काटते देख उनका भी हौसला बढ़ा है और खुद को उत्साहित महसूस कर रहे हैं।
वह हर समय अपने किसान भाईयों के साथ खड़े
वहीं विधायक देवेंद्र कादियान ने किसानों को ये भी विश्वास दिलाया कि फसल के एक-एक दाने की खरीद करवाई जायेगी और उनको किसी भी तरह की कोई दिक़्क़त नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वो खुद किसान परिवार से है, इसलिए किसानों की समस्याओं को बहुत अच्छे से समझते हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने खाद अपने पिता के साथ खेती की है। इसलिए किसानों की तकलीफ को जानते है, इसलिए वह हर समय अपने किसान भाईयों के साथ खड़े हैं। वहीं विधायक देवेंद्र कादियान के आश्वासन और गेहूं काटने को लेकर किसानों में गजब का उत्साह देखने को मिला।
जनता देवेंद्र कादियान के सामाजिक और जनहित के कार्यों से खासी प्रभावित
उल्लेखनीय है भाजपा से टिकट की दावेदारी के बावजूद देवेंद्र को टिकट नहीं मिली थी, जिसके बाद देवेंद्र कादियान ने आजाद उम्मीदवार के तौर पर गन्नौर विधान सभा से चुनाव लड़ा था और भारी मतों से विजयी रहे। गन्नौर की जनता ने देवेंद्र कादियान को पूरा समर्थन दिया, क्योंकि स्थानिय जनता देवेंद्र कादियान के सामाजिक और जनहित में किये जा रहे कार्यों से खासी प्रभावित थी, उनकी सेवा भावना को देखते हुए जनता ने उन्हें हलके की सेवा करने का मौका दिया, जिसे वो बखूबी निभाने का प्रयास भी कर रहे हैं।
related
जलभराव की समस्या का होगा पुख्ता इंतजाम : हरियाणा भर में 'वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम' लगाएं जाने के लिए स्थान ढूंढने के निर्देश
डॉ. सुशील गुप्ता का BJP पर कटाक्ष, बोले - आपदा को अवसर में बदलने का उदाहरण अरबों का PNG रियायत घोटाला'
बदलेगी गोहाना की तस्वीर : सीएम ने की करोड़ों रुपये की बड़ी विकास परियोजनाओं की घोषणा
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
सांसद सैलजा ने सरकार के 'तुगलकी फरमान' पर उठाए सवाल, किसानों की समस्याओं को बताया अत्यंत चिंताजनक