हरियाणा के ऊर्जा, श्रम और परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा संविधान की धारा 14 के अनुसार सबको समानता का अधिकार है, लेकिन एक बार बिल लोकसभा में पास होने के बाद सबको यह मानना पड़ेगा। जो कहा कहते हैं हम बिल नहीं मानते तो यह उनके द्वारा लोकसभा का अपमान है। पश्चिम बंगाल में शिक्षा भर्ती घोटाले में ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगने के बाद विज ने पश्चिम बंगाल को क्राइम की जननी कहा और कहा यहां जांच करें तो और भी अनियमितताएं पाई जाएगी। वहीं पंजाब में महिला कांस्टेबल द्वारा हरियाणा में चिट्टा सप्लाई करने पर भी मंत्री विज ने अपनी प्रतिक्रिया दी।
अनिल विज ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया
वहीं वक्फ बिल पास होने के बाद कांग्रेस अब इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कर रही है, इसको लेकर आज हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया और कहा कि संविधान को धारा 14 के अनुसार सबको समानता का अधिकार है। विज ने कहा कि कांग्रेस के राज में तुष्टिकरण की नीति के कारण 2013 में एक ऐसा बिल पास कर दिया गया जिसमे वक्फ बोर्ड अगर किसी संपत्ति को अपना बता दें तो वह सम्पति वक्फ बोर्ड की हो जाती थी और उल्टा सम्पति के मालिक को कोर्ट में केस लगा कर सिद्ध करना पड़ेगा कि यह उसकी सम्पत्ति है जो सविधान की मूल भावना के खिलाफ है।
हमारी सरकार ने यह बिल बहुत लिबरल तरीके से बनाया
विज ने कहा वक्फ में करोड़ों रुपये की ज़मीनों की लूट हो रखी है, लोगों ने करोड़ों की ज़मीने 100 - 50 रुपये में ले रखी है। विज ने कहा की कांग्रेस गलत तरीके से कानून का विरोध कर रही है क्यूंकि हमारी सरकार ने यह बिल बहुत लिबरल तरीके से बनाया है, ये बिल पहले जेपीसी को दिया, जिसमें सभी पार्टियों के लोग रखे, उसके बाद लोकसभा और राज्यसभा में इसकी चर्चा हुई और उसके बाद बिल पास हो गया जिसे सबको मानना पड़ेगा, अब ये कहना हम इस बिल को नहीं मानते ये लोकसभा का अपमान है।
पश्चिम बंगाल क्रांइम की जननी
पश्चिम बंगाल में शिक्षा भर्ती घोटाले में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है जिसपर विज ने प्रतिक्रिया दी और कह कि पश्चिम बंगाल क्रांइम की जननी है सारे क्राइम वहीं पर पैदा होते है, इसीलिए माननीय सुप्रीम कोर्ट ने भर्ती घोटाला रद्द किया है, पश्चिम बंगाल में और भी जहां-जहां जांच होगी वहां पर अनियमितताएं पाई जाएगी।
अगर पुलिस ही चिट्टा सप्लाई करने लगे तो इसका इलाज मुश्किल
पड़ोसी राज्य पंजाब में महिला कांस्टेबल द्वारा हरियाणा में चिट्टा सप्लाई करने पर विज ने पंजाब को उड़ता पंजाब कहा और कहा कि अब पंजाब में व्यापार ही चिट्टे का रह गया है और अगर पुलिस ही चिट्टा सप्लाई करने लगे तो इसका इलाज मुश्किल है। विज ने कहा कि पंजाब बॉर्डर के साथ लगती स्टेट है और जो स्टेट बॉर्डर के साथ लगती है उसका दायित्व भी ज्यादा होता है, यह सब काम होने से रोके। इंडस्ट्री चलाने वाले लोग या तो वहां से शिफ्ट कर चुके हैं या काम छोड़-छोड़ कर जा रहे हैं।
related
सैलजा ने केंद्र सरकार पर पर साधा निशाना : MSP की गारंटी नहीं, आय दोगुनी का वादा जुमला, किसानों पर करोड़ों का कर्ज चिंताजनक
कांग्रेस सांसद ने उठाया कैंसर के बढ़ते मामलों का मुद्दा, कहा- ठोस नीति और नजदीकी कैंसर अस्पतालों की जरूरत
हरियाणा में बढ़ते छात्र ड्रॉपआउट पर कांग्रेस सांसद ने जताई चिंता, आखिर एक साल में 5.5 लाख छात्रों ने क्यों छोड़ा स्कूल
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
सांसद सैलजा ने सरकार के 'तुगलकी फरमान' पर उठाए सवाल, किसानों की समस्याओं को बताया अत्यंत चिंताजनक