भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली, ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और परिश्रम से भाजपा पूरी दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रित राजनीतिक पार्टी बनी है। हम सभी एकजुट होकर भाजपा परिवार के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज 21 राज्यों में भाजपा व एनडीए की सरकार है। नगर निगम, नगरपरिषद, नगरपालिका या फिर जिला परिषद सभी जगह भाजपा के कार्यकर्ता नजर आ रहे हैं यह कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही परिणाम है।
अब जल्द ही पंजाब में परीक्षा की घड़ी आने वाली है...
पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि जिस विचार को लेकर पार्टी का गठन हुआ आज उसी विचार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लेकर चल रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को विकसित देश और विश्व गुरू बनाने की दिशा में लेकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज देश कांग्रेस की विचारधारा से मुक्त हो रहा है। कांग्रेस व अन्य दलों के नेता भाजपा की विचारधारा से जुड़ रहे हैं। बड़ौली ने कहा कि हमें एकजुट होकर पार्टी की सेवा करनी है, अब जल्द ही पंजाब में परीक्षा की घड़ी आने वाली है, हमें मिलकर काम करना है।
फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति ने भी भाजपा कार्यकर्ताओं की प्रशंसा की
बड़ौली ने कहा कि दिल्ली में जब बैठकें होती है और हमारा राष्ट्रीय नेतृत्व हरियाणा के कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करता है तो हमें गर्व होता है। दिल्ली में एक चैनल के उद्घाटन पर फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति ने भी भाजपा कार्यकर्ताओं की प्रशंसा की और कहा कि हमें भी भाजपा के कार्यकर्ताओं से ट्रेनिंग लेनी होगी और काम करने का तरीका सीखना होगा।
काम करते हुए संगठन को बनाना है और अधिक मजबूत
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमें कमल के फूल के लिए काम करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाना है। मंच पर राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा, विधायक शक्ति रानी शर्मा, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, मेयर कुलभूषण गोयल, चेयरमैन कृष्ण लांबा सहित कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
related
जलभराव की समस्या का होगा पुख्ता इंतजाम : हरियाणा भर में 'वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम' लगाएं जाने के लिए स्थान ढूंढने के निर्देश
डॉ. सुशील गुप्ता का BJP पर कटाक्ष, बोले - आपदा को अवसर में बदलने का उदाहरण अरबों का PNG रियायत घोटाला'
बदलेगी गोहाना की तस्वीर : सीएम ने की करोड़ों रुपये की बड़ी विकास परियोजनाओं की घोषणा
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
सांसद सैलजा ने सरकार के 'तुगलकी फरमान' पर उठाए सवाल, किसानों की समस्याओं को बताया अत्यंत चिंताजनक