स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव बुधवार को रेवाड़ी नागरिक अस्पताल पहुंचीं। यहां पर उन्होंने आधुनिक जांच मशीन का उद्घाटन किया। इसके बाद मीडिया से रुबरु हुई तो बड़ा ऐलान किया कि माजरा एम्स का नाम शहीद सिद्वार्थ यादव के नाम पर करने के लिए प्रयास किए जाएंगे। वहीं जब उनसे यह पूछा गया कि आखिर शहादत के सात दिन बाद भी वह शहीद परिवार को सांत्वना देने क्यों नहीं पहुंची, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कल यानि 10 अप्रैल को जाउंगी, तीन दिन पहले फोन पर बात की थी।
हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव बुधवार को रेवाड़ी नागरिक अस्पताल पहुंचीं। यहां पर उन्होंने आधुनिक जांच मशीन का उद्घाटन किया। इसके बाद मीडिया से रुबरु हुई तो बड़ा ऐलान किया कि माजरा एम्स का नाम शहीद सिद्वार्थ यादव के नाम पर करने के लिए प्रयास किए जाएंगे। वहीं जब उनसे यह पूछा गया कि आखिर शहादत के सात दिन बाद भी वह शहीद परिवार को सांत्वना देने क्यों नहीं पहुंची, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कल यानि 10 अप्रैल को जाउंगी, तीन दिन पहले फोन पर बात की थी।
उल्लेखनीय है कि गुजरात के जामनगर में रुटीन फलाइट के दौरान जगुआर क्रेश में रेवाड़ी के भालखी-माजरा निवासी फलाइट लेफ्टिनेंट सिद्वार्थ यादव दो अप्रैल को शहीद हो गए थे। वहीं चार अप्रैल को सिद्वार्थ का उनके पैतृक गांव भालखी-माजरा में अंतिम संस्कार सैन्य सम्मान के साथ किया गया था, लेकिन स्थानीय सांसद केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह से लेकर रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ कोटे से स्वास्थ्य मंत्री आरती राव 9 अप्रैल तक नहीं पहुंचे, इसी को लेकर लगातार चर्चाएं चल रही हैं।
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा, प्रधानमंत्री का एक ही भाव है कि महिलाएं हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ें। वहीं माजरा एम्स में ओपीडी शुरु करने के सवाल पर कहा कि उसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, डीसी अनुपमा अंजलि सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
related
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
मन की बात : एकजुटता की अपील, अफवाहों से सावधान रहने की चेतावनी, 'टीम इंडिया' के रूप में काम करने का आह्वान