हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के सभी मानकों को ध्यान में रखते हुए गुरुग्राम में ग्लोबल सिटी विकसित की जाएगी। यह परियोजना हरियाणा के विकास में एक और मील का पत्थर साबित होगी। मुख्यमंत्री शुक्रवार को गुरुग्राम में ग्लोबल सिटी की साइट पर निवेशकों के साथ बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, विधायक बिमला चौधरी, तेजपाल तंवर व मुकेश शर्मा भी मौजूद रहे।
अगले साल के अंत तक निर्धारित टाइम लाइन अनुसार पूरा कर लिया जाएगा
नायब सिंह सैनी ने कहा कि एक लाख करोड़ रुपये से अधिक निवेश के साथ यह परियोजना लगभग 16 लाख लोगों के जीवन को प्रभावित करेगी। परियोजना के विकसित होने पर करीब पांच लाख रोजगार के नए अवसरों का सृजन होगा। एक हजार एकड़ पर विकसित की जा रही इस परियोजना में मिक्स यूज लैंड का प्रावधान किया गया है, जिसमें रिहायशी, व्यावसायिक, हॉस्पिटेलिटी व शैक्षणिक संस्थानों आदि के लिए भी विशेष स्थान रहेगा।
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मानकों के हिसाब से विकसित की जा रही इस परियोजना का पहला चरण अगले साल के अंत तक निर्धारित टाइम लाइन अनुसार पूरा कर लिया जाएगा। परियोजना के पहले चरण में 587 एकड़ के क्षेत्रफल पर 940 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
350 मिलियन लीटर क्षमता का मास बैलेसिंग रिजर्वायर बनाया जाएगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सिटी में पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 18 एकड़ में 350 मिलियन लीटर क्षमता का मास बैलेसिंग रिजर्वायर बनाया जाएगा, जोकि जल भंडारण के रूप में कार्य करेगा और इस सिटी की सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ ग्लोबल सिटी के लिए सात दिनों का जल बैकअप भी प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि ग्लोबल सिटी में 10.7 किमी यूटिलिटी टनल होगी, जिसमें वाटर पाइपलाइन, इलेक्ट्रिक केबल, अग्निशमन सेवाएं, लाइटिंग सिस्टम, वेंटिलेशन सिस्टम, फायर डिटैक्शन, अर्थिंग सिस्टम आदि का प्रावधान होगा।
ग्रीन एरिया का भी विशेष ध्यान रखा गया
नायब सिंह सैनी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के अंतर्गत पूरी परियोजना में ग्रीन एरिया का भी विशेष ध्यान रखा गया है। ग्लोबल सिटी का तापमान गुरुग्राम शहर से कम रहे, इसके लिए ग्लोबल सिटी में लगभग 125 एक ड़ पर ग्रीन जोन प्रस्तावित है। उन्होंने ग्लोबल सिटी की कनेक्टिविटी की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ग्लोबल सिटी की दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 30 मिनट, रेलवे स्टेशन/आई.सी.डी. से 20 मिनट, हेलीपोर्ट और मल्टीमॉडल ट्रांजिट हब से मात्र 10 मिनट की दूरी रहगी।
related
जलभराव की समस्या का होगा पुख्ता इंतजाम : हरियाणा भर में 'वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम' लगाएं जाने के लिए स्थान ढूंढने के निर्देश
डॉ. सुशील गुप्ता का BJP पर कटाक्ष, बोले - आपदा को अवसर में बदलने का उदाहरण अरबों का PNG रियायत घोटाला'
बदलेगी गोहाना की तस्वीर : सीएम ने की करोड़ों रुपये की बड़ी विकास परियोजनाओं की घोषणा
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
सांसद सैलजा ने सरकार के 'तुगलकी फरमान' पर उठाए सवाल, किसानों की समस्याओं को बताया अत्यंत चिंताजनक