भिवानी में भाजपा सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि 14 अप्रैल को पीएम मोदी हरियाणा आएंगे और कई बड़ी सौगात देंगें। पीएम मोदी उस दिन भिवानी के मेडिकल कॉलेज व हिसार हवाई अड्डे का उद्घाटन कर जनता को समर्पित करेंगे। साथ ही बढ़ती बिजली की मांग को लेकर 800 मेगावाट थर्मल पावर प्लांट की सौग़ात भी हरियाणा को देंगे। बता दें कि सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने अपने आवास पर लोगों की समस्याएं सुनी।
यहां हर रोज़, हर बात, हर मुद्दे पर राजनीतिक होती
उसके बाद मीडिया को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस के अधिवेशन पर चुटकी ली और दीपेंद्र हुड्डा व इनेलो को बड़ी नसीहत दे डाली और फिर कांग्रेस व इनेलो पर जमकर निशाना साधा। पहले लोकसभा व फिर विधानसभा चुनाव होने के बाद फिलहाल हरियाणा में कोई चुनाव नहीं। देश के मुद्दों व विपक्ष के आरोपों को लेकर उन्होंने कहा कि यहां हर रोज़, हर बात, हर मुद्दे पर राजनीति होती है।
भाजपा के अलावा कोई पार्टी नहीं
गुजरात में हुए कांग्रेस के अधिवेशन को लेकर सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि देश में भाजपा के अलावा कोई पार्टी नहीं है। वहीं उन्होंने गुजरात में कांग्रेस की करार हार पर चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस विपक्ष का दर्जा पाने के प्रयास कर रही है। फिर कहा कि कांग्रेस से लोगों का भरोसा उठ चुका है। इसके बाद उन्होंने बिहार चुनावों में भाजपा की हरियाणा, महाराष्ट्र व दिल्ली की तर्ज़ पर भारी जीत का दावा किया।
खुद की गलती दूसरों पर थोपने की बजाय खुद में सुधार करना चाहिए
वहीं कांग्रेस सांसद दीपेन्द्र हुड्डा द्वारा बार-बार हरियाणा चुनावों में भाजपा द्वारा चुनाव मैनेज व लूट के आरोपों पर सांसद धर्मबीर सिंह ने नसीहत देते हुए कहा कि खुद की गलती दूसरों पर थोपने की बजाय खुद में सुधार करना चाहिए। वहीं इनेलो द्वारा बेरोजगारी के चलते हरियाणा के युवाओं द्वारा नशे व अपराध की दलदल में जाने पर धर्मबीर सिंह ने कहा कि हमारे देश में इतनी जनसंख्या होने के बावजूद दुसरे देशों से बेहतर हालात हैं। उन्होंने कहा कि छोटे दलों की सरकारों के समय क्या हालात हुए, सब जानते हैं। उन्होंने कहा कि देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए सभी को देश हित में बात करनी चाहिए।
related
'डोंट डिजायर बट डिजर्व इट’ : विज बोले - मैं 2014 में 'सीनियर मोस्ट' था और अब भी 'सीनियर मोस्ट' हूं... लेकिन मैंने कभी कुछ नहीं चाहा
पांच साल पुराने मर्डर केस में विज का सख़्त रुख : जांच CBI को सौंपने की सिफारिश, पुलिस कर्मचारी के खिलाफ FIR के आदेश