संत महापुरुष सम्मान एवं विचार-प्रसार योजना के अंतर्गत 20 अप्रैल को उप-मण्डल उचाना में संत शिरोमणि धन्ना भगत की जयंती का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन सामाजिक समरसता, भक्ति तथा सेवा भावना को समर्पित रहेगा, जिसको लेकर रविवार को नरवाना रेस्ट हाउस में विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा मिलकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई, जिसमें 20 अप्रैल को शिरोमणि धन्ना भगत की जयंती मनाने को लेकर चर्चा की गई। स्वतंत्र समूह सेवा समिति के प्रधान कृष्ण श्योकन्द ने बताया कि 20 अप्रैल को धन्ना भगत की जयंती सर्वजातीय दाडन खाप चबूतरा पालवा, उचाना में बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी सहित बीजेपी के कई वरिष्ट नेता मौजूद रहेंगे।
यह कार्यक्रम तीन दिनों तक चलेगा
इस कार्यक्रम का आयोजन सर्वजातीय दाडन खाप कर रही है तथा कार्यक्रम के संयोजक सुभाष बराला सांसद राज्यसभा है। इंडियन वेटरन ऑर्गेर्नाइजेशन नरवाना के अध्यक्ष कुलदीप कमांडो ने बताया कि कार्यक्रम में सर्व समाज के साथ-साथ खाप व साधु संत भी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं सरकार ने संत महात्माओं को सम्मान देने की अपनी योजना के तहत जींद जिले में नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज का नाम भी शिरोमणि धन्ना भगत के नाम पर रखा गया है यह कार्यक्रम तीन दिनों तक चलेगा, जिसमें 18 अप्रैल को रक्तदान शिविर वह 19 अप्रैल को निशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया जाएगा 20 अप्रैल को धन्ना भगत की जयंती के उपलक्ष में भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में उचाना के विधायक देवेंद्र अत्री की भूमिका अहम रहेगी
विधायक ने बताया कि इस कार्यक्रम में न केवल उचाना से बल्कि पूरे हरियाणा प्रदेश से सर्व समाज के हजारों लोग बढ़-चढ़कर भाग लेंगे इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय पूर्व छात्र संगठन, आशीर्वाद चैरिटेबल ट्रस्ट घसो(रजि.) हरियाणा गौरव सेवा ट्रस्ट.आदि सामाजिक संगठनों ने भाग लिया इस अवसर पर अमित सरपंच धरोदी, ईश्वर श्योकन्द, रणबीर श्योकन्द शेरचल नगर पार्षद और सरपंच अजमेर पूर्व वाइस चेयरमैन मौजूद रहे।
उपायुक्त मोहम्मद इमरान रज़ा ने तैयारियों का जायजा लिया
वहीं समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के लिए उपायुक्त मोहम्मद इमरान रज़ा ने सम्बंधित अधिकारियों के साथ आयोजन स्थल का मौका निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इस समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के लिए उचाना बस स्टैंड और शिवनिया स्कूल के मध्य स्थित खाली मैदान को समतल करवाकर आयोजन स्थल के रूप में तैयार किया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से कार्यक्रम स्थल के चारों ओर सुरक्षा दीवार का निर्माण किया गया है। साथ ही, नजदीकी शिवानिया स्कूल में हेलीपैड की व्यवस्था भी की गई है।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस समारोह में चार मंच बनाए जाएं एक वीवीआईपी के लिए, दूसरा संत महापुरुषों के लिए, तीसरा खाप प्रतिनिधियों के लिए तथा चौथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों हेतु निर्धारित किया जाए। दो विशेष वर्ग बनाए जाएं एक प्रेस गैलरी के लिए और दूसरा भारतीय जनता पार्टी के विशिष्ट व्यक्तियों के लिए। उपायुक्त ने कार्यक्रम के दौरान बेहतर दृश्यता के लिए एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने पंडाल एवं आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था, साफ-सफाई एवं स्वच्छता की स्थिति, पेयजल एवं जलपान की उपलब्धता, वाहनों की पार्किंग व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, प्राथमिक चिकित्सा की सुविधा, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता एवं बारिश जैसी आपात परिस्थितियों से निपटने हेतु की गई तैयारियों का भी अवलोकन किया गया।
related
जलभराव की समस्या का होगा पुख्ता इंतजाम : हरियाणा भर में 'वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम' लगाएं जाने के लिए स्थान ढूंढने के निर्देश
डॉ. सुशील गुप्ता का BJP पर कटाक्ष, बोले - आपदा को अवसर में बदलने का उदाहरण अरबों का PNG रियायत घोटाला'
बदलेगी गोहाना की तस्वीर : सीएम ने की करोड़ों रुपये की बड़ी विकास परियोजनाओं की घोषणा
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
सांसद सैलजा ने सरकार के 'तुगलकी फरमान' पर उठाए सवाल, किसानों की समस्याओं को बताया अत्यंत चिंताजनक