हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी महाराज ने धर्म और समाज की रक्षा के लिए अपना सर्वंश न्यौछावर कर दिया। उन्होंने नागरिकों से गुरु तेग बहादुर जी के आदर्शों, शिक्षाओं और वाणी को अपने जीवन में धारण करने का आह्वान करते हुए कहा कि उनके बलिदान और त्याग की भावना को हमेशा अपने जहन में याद रखें। यही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को गांव बीड मथाना में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से गुरु तेग बहादुर जी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा सिंह सभा में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को 11 लाख रुपए की अनुदान राशि देने की घोषणा की
इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने गांव बीड मथाना के प्रवेश पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बीड़ मथाना द्वारा बनवाए गए गुरु तेग बहादुर द्वार का उद्घाटन किया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गांव के गुरुद्वारा सिंह सभा में गुरु ग्रंथ साहिब जी को माथा टेका और प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए अरदास की। इस प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा सिंह सभा प्रबंधक कमेटी के प्रधान हरपाल सिंह और गुलजार सिंह ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को सरोपा, स्मृति चिन्ह भेंट किया। मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को 11 लाख रुपए की अनुदान राशि देने की घोषणा की।
गुरु तेग बहादुर जी की शिक्षाओं, आदर्शों को अपने जीवन में धारण करने की जरूरत
मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेशवासियों को प्रकाश पर्व की लख लख बधाई देते हुए कहा कि पूरे विश्व में गुरु तेग बहादुर जी के प्रकाश पर्व पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। गुरु तेग बहादुर जी ने धर्म और समाज की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व वार दिया। आज हिन्द की चादर गुरु तेग बहादुर जी की शिक्षाओं, आदर्शों को अपने जीवन में धारण करने की जरूरत है। इस पावन पर्व पर बीड मथाना में गुरु तेग बहादुर जी की यादों को हमेशा अमिट रखने के लिए प्रवेश द्वार का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी कुरुक्षेत्र से इसी मार्ग से होते हुए लौहगढ़ पहुंचे थे।
कुरुक्षेत्र में भव्य और सुंदर संग्रहालय का निर्माण किया जाएगा
सरकार ने गुरु तेग बहादुर जी के साथ-साथ सभी गुरुओं की वाणी और इतिहास को संजोने के लिए कुरुक्षेत्र में भव्य और सुंदर संग्रहालय का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने पानीपत की धरा पर गुरु तेग बहादुर जी का 400वां प्रकाश पर्व मनाया था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किला नई दिल्ली पर प्रकाश पर्व मनाया था। यह सरकार गुरुओं की वाणी और शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
इस सरकार ने सिरसा में जहां गुरु नानक देव जी ने 40 दिन रहकर तपस्या की और समाज को शिक्षाएं दी, उसी जगह चिल्ला साहिब गुरुद्वारा के नाम सारी जमीन करवाने का काम किया, बाबा बंदा सिंह बहादुर के नाम पर कुरुक्षेत्र में द्वार का निर्माण किया और उस मार्ग का नाम भी बाबा बंदा सिंह बहादुर के नाम पर रखा गया।
related
जलभराव की समस्या का होगा पुख्ता इंतजाम : हरियाणा भर में 'वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम' लगाएं जाने के लिए स्थान ढूंढने के निर्देश
डॉ. सुशील गुप्ता का BJP पर कटाक्ष, बोले - आपदा को अवसर में बदलने का उदाहरण अरबों का PNG रियायत घोटाला'
बदलेगी गोहाना की तस्वीर : सीएम ने की करोड़ों रुपये की बड़ी विकास परियोजनाओं की घोषणा
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
सांसद सैलजा ने सरकार के 'तुगलकी फरमान' पर उठाए सवाल, किसानों की समस्याओं को बताया अत्यंत चिंताजनक