पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है, इस घटना से पूरा देश न केवल दुखी है, बल्कि आतंकवाद के खिलाफ गहरा आक्रोश भी लोगों में दिख रहा है। इस हमले के बाद एकजुट हुए भारत ने आतंकवाद को ये सन्देश दिया है कि अनेकता में एकता ही भारत की खासियत है। आज भारत एक है और आज एकजुट होकर आतंक क खिलाफ लड़ने को तैयार है। वहीं हर राजनितिक पार्टी, दल, संगठन, आमजन सरकार के हर फैसले के साथ खड़ी है।
केंद्र सरकार एक्शन मोड़ में
केंद्र सरकार इस हादसे के बाद एक्शन मोड़ में है और आतंक के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभी राज्य के मुख्यमंत्रियों से बात की। उन्होंने देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से अपने-अपने राज्यों में सभी पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान करने और उनकी शीघ्र पाकिस्तान वापसी सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने को कहा। शाह ने कई मुख्यमंत्रियों से बात कर ली है और बाकियों से भी बात कर रहे हैं। इस बीच राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की है।
पाकिस्तानी नागरिक देश छोड़ने के लिए निर्धारित समय-सीमा से आगे भारत में न रहे
सूत्रों के मुताबिक गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को फोन किया और उनसे यह सुनिश्चित करने को कहा कि कोई भी पाकिस्तानी नागरिक देश छोड़ने के लिए निर्धारित समय-सीमा से आगे भारत में न रहे। भारत ने गत गुरुवार को 27 अप्रैल से पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए सभी वीजा रद करने की घोषणा की थी और पाकिस्तान में रहने वाले भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द घर लौटने की सलाह दी थी। मुख्यमंत्रियों को यह भी कहा गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान कर उनका निर्वासन सुनिश्चित करें।
लंबे हरे-भरे घास के मैदानों के कारण ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ कहा जाता
उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले में दहशतगर्दों ने 26 लोगों (2 स्थानीय और 2 विदेशी नागरिकों) को मौत के घाट उतार दिया था। हमला गत मंगलवार को अपराह्न करीब 3 बजे हुआ जब आतंकवादी बैसरन घाटी में पहाड़ से नीचे उतरे और वहां पर्यटकों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इस स्थान को लंबे हरे-भरे घास के मैदानों के कारण ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ कहा जाता है।
एसवीईएस वीजा रखने वाले सभी पाकिस्तानियों को 48 घंटे में भारत छोड़ने के लिए कहा गया
हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बातचीत की थी और उनसे सभी उचित कदम उठाने को कहा था। उसी दिन अमित शाह ने आपात बैठक बुलाई। बैठक में कई शीर्ष अधिकारियों को निर्देश दिए गए। बता दें कि सरकार ने अब पाकिस्तानी नागरिकों को सार्क वीजा छूट योजना (एसवीईएस) वीजा के तहत भारत आने की अनुमति नहीं दी है। पाकिस्तानी नागरिकों को पहले जारी किए गए एसवीईएस वीजा रद कर दिए गए हैं। एसवीईएस वीजा रखने वाले सभी पाकिस्तानियों को 48 घंटे में भारत छोड़ने के लिए कहा गया है।
सिंधु जल संधि 1960 को तत्काल प्रभाव से स्थगित रखा जाएगा
केंद्र ने सिंधु जल संधि स्थगित रखने के लिए जारी की अधिसूचना जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में गत मंगलवार को हुए घातक आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार लगातार सख्त रुख अख्तियार किए हुए है। सरकार ने सिंधु जल संधि को स्थगित रखने के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। सूत्रों ने बताया कि जल शक्ति मंत्रालय की सचिव देबाश्री मुखर्जी ने गत गुरुवार को अपने पाकिस्तानी समकक्ष सैयद अली मुर्तजा को पत्र लिखकर बताया कि भारत सरकार ने निर्णय लिया है कि सिंधु जल संधि 1960 को तत्काल प्रभाव से स्थगित रखा जाएगा।
आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने कई कूटनीतिक उपायों की घोषणा की
देबाश्री द्वारा पाकिस्तानी समकक्ष को लिखे पत्र में कहा गया कि इन संचारों में संधि के निष्पादन के बाद से परिस्थितियों में आए मूलभूत परिवर्तनों का हवाला दिया गया है जिसके लिए संधि के विभिन्न अनुच्छेदों के तहत दायित्वों का पुनर्मूल्यांकन करने की आवश्यकता है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के पास हुए आतंकी हमले से संबंधित चल रहे घटनाक्रम के बीच गृह मंत्रालय में गत गुरुवार को उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बता दें कि आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने कई कूटनीतिक उपायों की घोषणा की है।
related
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
मन की बात : एकजुटता की अपील, अफवाहों से सावधान रहने की चेतावनी, 'टीम इंडिया' के रूप में काम करने का आह्वान