भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली की अध्यक्षता में गुरुग्राम में दो महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक हुई। इन बैठकों में 10 जिलों के जिला अध्यक्ष और गुरुग्राम के निगम पार्षद मौजूद रहे। पार्टी कार्यालय गुरुकुल में हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने जिला अध्यक्षों से मंडल, बूथ पदाधिकारियों और कार्यसमिति के गठन की जानकारी ली गई। जिला अध्यक्षों से जिलेवार मंडल कार्यसमिति और पदाधिकारियों की नियुक्ति के बारे में पूछा गया। प्रदेश अध्यक्ष ने अब तक हुए संगठनात्मक कार्यक्रमों की भी समीक्षा की।
प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने जिला अध्यक्षों और पार्षदों से वन-टू वन चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी जिला अध्यक्षों को अपने-अपने जिलों की टीम बनाने निर्देश दिए। जिला अध्यक्षों के साथ बैठक में संगठन मंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया मौजूद रहे। पहली बैठक जिला अध्यक्षों के साथ हुई। इस बैठक में फरीदाबाद, बल्लभगढ़, पलवल, गुरुग्राम, गुरुग्राम ग्रामीण, नूंह, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, महेन्द्रगढ़ के जिला अध्यक्ष शामिल हुए। बड़ौली ने कहा कि प्रदेश में हमारे सभी मंडलों के पदाधिकारियों की नियुक्तियां हो चुकी है और अब जल्द ही जिला के पदाधिकारियों की घोषणा कर दी जाएगी। मोर्चों और प्रकोष्ठों की टीम शीघ्र बनेगी।
बड़ौली ने कहा कि भाजपा एक लोकतांत्रिक पार्टी है। भाजपा में ऐसी प्रक्रिया है जिसके तहत नए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां मिलती रहती है। श्री बड़ौली ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सिद्धांतों और आदर्शों पर आधारित राजनीतिक दल है। यह किसी परिवार, जाति या वर्ग विशेष की पार्टी नहीं है, बल्कि कार्यकर्ताओं की पार्टी है। भाजपा की सफलता संगठन की शक्ति और कार्यकर्ताओं के समर्पण पर आधारित है। उन्होंने कहा कि भाजपा हरियाणा में लगातार मजबूत हो रही है। यही कारण है कि हरियाणा की जनता ने तीसरी बार स्पष्ट बहुमत के साथ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार बनाई। दूसरी बैठक में गुरुग्राम के पार्षद शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी पार्षदों से एक-एक करके चर्चा की। सभी पार्षदों ने प्रदेश अध्यक्ष को अपने-अपने वार्डों में हुई संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी।
प्रदेश अध्यक्ष ने सभी पार्षदों को जीत की बधाई दी और कहा कि वे जनता के बीच मोदी और नायब सरकार की उपलब्धियों को बताएं। बड़ौली ने कहा कि भाजपा में सभी प्रकार के निर्णय आम सहमति के आधार पर लिए जाते हैं। जबकि विपक्षी दलों में राजशाही की तरह से पार्टी का मुखिया ही निर्णय करता है। आम सहमति के आधार पर सभी प्रकार की निर्णय लेने वाली भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक दल बन चुकी है। भाजपा में लोकतंत्र है और अन्य दलों में राजतंत्र हावी है।
बड़ौली ने कहा कि भाजपा सरकार तीन गुणा गति से प्रदेश का विकास करा रही है। केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की नायब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में बिना भेदभाव के सबके विकास का संकल्प है। यही कारण है कि भाजपा सरकार की योजनाएं सामाजिक व आर्थिक उत्थान का आधार बनीं है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक कार्यक्रमों, अभियानों में जिम्मेदारी सुनिश्चित करते हुए काम करना है और सरकार की योजनाओं को पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना है।
पार्षदों के साथ हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के साथ संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी और मेयर राजरानी उपस्थित रही। भाजपा के संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं को उनकी क्षमता के अनुसार संगठन व सरकार में उच्चतम पदों तक पहुंचने का अवसर मिलता है। शर्मा ने कहा कि भाजपा की राष्ट्रवादी नीतियों से राष्ट्र मजबूत व सुरक्षित है। भाजपा सरकार में ही सबकी आर्थिक, सामाजिक मजबूती तथा राजनीतिक भागीदारी के साथ सम्मान सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि हमें अपने-अपने बूथों को अधिक मजबूत करना है और लोगों के बीच जाना है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास व सबका प्रयास के मंत्र के साथ लोगों को पार्टी के साथ जोड़ना है।
related
जलभराव की समस्या का होगा पुख्ता इंतजाम : हरियाणा भर में 'वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम' लगाएं जाने के लिए स्थान ढूंढने के निर्देश
डॉ. सुशील गुप्ता का BJP पर कटाक्ष, बोले - आपदा को अवसर में बदलने का उदाहरण अरबों का PNG रियायत घोटाला'
बदलेगी गोहाना की तस्वीर : सीएम ने की करोड़ों रुपये की बड़ी विकास परियोजनाओं की घोषणा
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
सांसद सैलजा ने सरकार के 'तुगलकी फरमान' पर उठाए सवाल, किसानों की समस्याओं को बताया अत्यंत चिंताजनक