loader
The Haryana Story | पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल ने भगवंत मान पर कसे तीखे तंज, कहा - भगवंत मान होश में आएं, पंजाब की जनता इन्हें...!!

पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल ने भगवंत मान पर कसे तीखे तंज, कहा - भगवंत मान होश में आएं, पंजाब की जनता इन्हें...!!

जैसे यमुना माँ का श्राप आम आदमी पार्टी को दिल्ली में धो गया, वैसे ही पानी का यह मुद्दा पंजाब में भी इन्हें धो देगा

पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल

इन दिनों पंजाब सरकार द्वारा हरियाणा के हिस्से का पानी रोके जाने से हरियाणा के जनता और नेता सब में खासा रोष है, सबके जेहन में यही बात है आखिर हमारे हिस्से का पानी पंजाब कैसे रोक सकता है ? पक्ष-विपक्ष सभी नेता इस मुद्दे पर एक ही सुर में भगवंत मान के इस फैसले को सरासर गलत बता रहे हैं। हरियाणा के हिस्से का पानी रोकने के फैसले से जहां पूरा हरियाणा आक्रोश में वहीं भगवंत मान अपने इस फैसले को लेकर खासकर भाजपा नेताओं के निशाने पर आ गये हैं।

जनता इन्हें विपक्ष में भी देखना पसंद नहीं करेगी

अंबाला में पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल ने भी भगवंत मान पर तीखे तंज कसे। असीम गोयल ने कहा कि भगवंत मान को अपनी कुर्सी हिलती हुई नजर आ रही है और 2027 में पंजाब की जनता इन्हें विपक्ष में भी देखना पसंद नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह यमुना माँ का श्राप इन्हें दिल्ली में धो गया वैसे ही पंजाब में पानी का यह मुद्दा भी इन्हें धो देगा। गोयल ने कहा कि जिस समय देश में पाकिस्तान के साथ स्थित तनावपूर्ण चल रही है। ऐसे में पानी को मुद्दा बनाकर भगवंत मान अप्रत्यक्ष रूप से पाकिस्तान की मदद कर रहे हैं।

दुर्भाग्य की बात है कि उसी धरती से पंजाब छोटे भाई हरियाणा का पानी रोक रहा है

असीम गोयल ने सवाल पूछते हुए कहा कि कहीं भगवंत मान ने ये आदेश रात के समय तो नहीं दे दिए थे। गोयल ने कहा कि भगवंत मान होश में आएं। असीम गोयल ने कहा कि पंजाब की धरती गुरुओं पीरों की धरती है। जहां से हमारे गुरुओं ने यह संदेश दिया कि दुश्मन को भी पानी पिलाना चाहिए। लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि उसी धरती से पंजाब छोटे भाई हरियाणा का पानी रोक रहा है। 

कई विकास कार्यों के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रमों में शिरकत की

बता दें पूर्व मंत्री असीम गोयल ने वीरवार को शहर कई विकास कार्यों के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रमों में शिरकत की। पूर्व राज्य मंत्री ने जोगीवाडा, अम्बाला शहर मेंलगभग ₹41.10 लाख की लागत से नालियों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इसके साथ ही घास मंडी, अम्बाला शहर में लगभग ₹26.18 लाख की लागत से गौमाता चौक एवं नावल्टी रोड पर ट्यूबवेल का उद्घाटन किया गया। लगभग ₹17 लाख की लागत से श्री केवल कृष्ण मिगलानी गौशाला के शेड की रिपेयर का कार्य आरंभ किया गया और सबसे महत्वपूर्ण, लगभग ₹9 करोड़ की लागत से घास मंडी से जैन स्कूल चौक तक RMC रोड निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इन विकास कार्यों से क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर सड़क, जल और गौसेवा की सुविधाएं मिलेंगी। 

इसके अतिरिक्त राम बाग, अम्बाला शहर स्थित शमशान भूमि में लगभग ₹25 लाख की लागत से निर्मित पार्किंग एवं चारदीवारी कार्य का विधिवत उद्घाटन किया गया। यह विकास कार्य क्षेत्रवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्ण हुआ है, जिससे आने वाले समय में शमशान भूमि में बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित होंगी। वहीं कमल विहार, अम्बाला शहर में लगभग 40 लाख रुपये की लागत से कमल विहार व शिवालिक कॉलोनी की विभिन्न सड़कों एवं नई सब्जी मंडी के पास वाली सड़क व नालियों के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर मेयर सैलजा सचदेवा, सीनियर डिप्टी मेयर प्रतिनिधि सुंदर ढींगरा, डिप्टी मेयर राजेश मेहता, मंडल अध्यक्ष गुरविंदर सिंह, पार्षद जसबीर सिंह, पार्षद प्रतिनिधि गुरप्रीत सिंह शाना, पार्षद राकेश सिंगला सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे।

उन्होंने कहा कि विशेष धन्यवाद हरियाणा के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नायब सैनी को, जिनके कुशल मार्गदर्शन और विकास के प्रति समर्पण के चलते यह कार्य संभव हो पाया। उनका विज़न और जनसेवा की भावना अम्बाला शहर को निरंतर प्रगति की ओर ले जा रही है।

Join The Conversation Opens in a new tab
×