हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जल वितरण के संबंध में प्रतिक्रिया देते हुए पंजाब के नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि इस प्रकार की घटिया राजनीति न करें, यह गुरुओं की धरती है और हम गुरुओं को प्रणाम करते हैं। वे पंजाब की आवाम के हित में काम करें। हरियाणा भी पंजाब का भाग है और वहीं से अस्तित्व में आया है। इस प्रकार की घटिया स्तर की राजनीति किसी के लिए भी ठीक नहीं है। वहीं भाखड़ा जल विवाद पर हरियाणा सरकार सुप्रीम कोर्ट जाएगी।
सीएम मान ने सर्वदलीय बैठक में 2 घंटे तक की पानी के मुद्दे पर चर्चा
इससे पहले शुक्रवार सुबह पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में पंजाब भवन में प्रदेश की सर्वदलीय बैठक हुई। बैठक के बाद पत्रकार वार्ता में सीएम मान ने कहा कि 2 घंटे तक पानी के मुद्दे पर चर्चा हुई। सीएम मान ने कहा कि बीबीएमबी को डिक्टेट किया गया। हरियाणा को पानी ना देने का फैसला रातों रात किया गया। ऑल पार्टी मीटिंग में इसका विरोध किया गया।
पीने के लिए पानी मांग रहे हैं जो पंजाब को देना चाहिए
मान के इस बयान पर सीएम नायब सैनी ने पलटवार करते हुए कहा कि पंजाब को घटिया राजनीति नहीं करनी चाहिए। यह गुरुओं की धरती है। आज मैं यह कहता हूं कि अगर पंजाब के लोगों को पानी की जरूरत पड़ती है तो हरियाणा जमीन के नीचे से भी पानी निकाल कर पंजाब वासियों की प्यास बुझाने का काम करेगा। हम सिंचाई के लिए नहीं, पीने के लिए पानी मांग रहे हैं जो पंजाब को देना चाहिए।
पंजाब के किसी व्यक्ति को हम प्यासा नहीं रहने देंगे, यह गारंटी मेरी है
बता दें कि मुख्यमंत्री नायब सैनी आज पंचकूला में क्वालिटी एश्योरेंस अथॉरिटी द्वारा आयोजित क्वालिटी एश्योरेंस कॉन्क्लेव के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। नायब सिंह सैनी ने कहा कि मैं हरियाणा का मुखिया होने के नाते कहता हूं कि अगर पंजाब के लोगों को पीने के पानी की आवश्यकता पड़ती है तो हम ट्यूबवेल लगाकर अपनी जमीन का पानी निकालकर पंजाब के लोगों को पिलाने का काम करेंगे। पंजाब के किसी व्यक्ति को हम प्यासा नहीं रहने देंगे, यह गारंटी मेरी है।
इस राजनीति में यह पानी वेस्ट होकर पाकिस्तान चला जाएगा
मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि पिछला रिकॉर्ड देख लें, जो पानी हरियाणा को पहले से मिलता आ रहा है, हम केवल उसी की बात कर रहे हैं। पानी एक प्राकृतिक स्रोत है। इस राजनीति में यह पानी वेस्ट होकर पाकिस्तान चला जाएगा, जो हमारे निहत्थे लोगों का खून बहाने का काम कर रहा है। नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा को जो पहले पानी आता था हम उतना ही पानी मांग रहे हैं। उससे अधिक पानी के लिए नहीं बोल रहे हैं। हम एसवाईएल के भी उसी पानी की मांग कर रहे हैं, जो हमारा एग्रीमेंट हुआ है और इस पर ही सर्वोच्च न्यायालय ने कहा है कि ये हमारा हक है।
related
ट्रेड डील के खिलाफ SKM ने किया संयुक्त संघर्ष का ऐलान, टिकैत बोले - ट्रैक्टर भी तैयार और किसान भी तैयार
स्वच्छता सर्वे में फिसड्डी शहर, सरकार के दावों की खुली पोल, सैलजा बोलीं -'गार्बेज’ के नाम पर घोटाला रोके सरकार
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने विधानसभा में उठाया IDFC बैंक घोटाला और मनरेगा का मुद्दा, बोले- यह बेहद ही गंभीर मामला
Latest stories
मुख्यमंत्री नायब सैनी के जन्मदिन पर हवन का आयोजन, दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना
ट्रेड डील के खिलाफ SKM ने किया संयुक्त संघर्ष का ऐलान, टिकैत बोले - ट्रैक्टर भी तैयार और किसान भी तैयार
युवती ने कारोबारी को इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर जाल में फंसाया, हरिद्वार जाते होटल में दिया बड़े 'कांड' को अंजाम