हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने के विजन में युवाओं की अहम भूमिका होगी। इसके लिए युवाओं को नशे से दूर रहना होगा। स्वस्थ युवा ऊर्जा के साथ विकसित भारत बनाए जाने के सपने को साकार करने में विशेष योगदान दें पाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में नशे के खिलाफ अभियान चलाए जा रहे हैं।
संदेश यही है कि नशा पूर्णत: खत्म हो
इसी कड़ी में शनिवार को सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में नशे के खिलाफ पैदल मार्च निकाला गया। जिसमें ट्राई सिटी के युवाओं व उनके अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मार्च के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि जब एक बार युवा कुछ कर गुजरने की ठान लेते हैं, तो वे उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि युवाओं का जोश इस बात को दर्शाता है कि वे विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़े हैं। संदेश यही है कि नशा पूर्णत: खत्म हो।
सिटी ब्यूटीफूल चंडीगढ़ में नशे रूपी कुरीति की कोई जगह नहीं
उन्होंने कहा कि सिटी ब्यूटीफूल चंडीगढ़ में नशे रूपी कुरीति की कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भी सरकार ने नशे के खिलाफ जन जागरण अभियान चला रखे है, इस अभियानों को आमजन का खूब समर्थन मिल रहा है। इसके अलावा नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ भी सख्त से सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने लोगों को आह्वान किया कि नशे के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए योगदान दें।
यह केवल एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि एक सामूहिक संकल्प है,
नशे के खिलाफ अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि एक सामूहिक संकल्प है, जो हमारे समाज को नशे की बुराइयों से मुक्त करने का, हमारी युवा पीढ़ी को उज्ज्वल भविष्य देने का और अपने देश को स्वस्थ और विकसित बनाने का है। नशे के खिलाफ पैदल मार्च में पंजाब के राज्यपाल व केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया, हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित कई राजनेताओं ने भाग लिया।
related
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
थाली पर दबाव: खाने-पीने की चीजों ने बढ़ाई महंगाई, अब ग्लोबल टेंशन से कच्चे तेल में उबाल का डर
अभय चौटाला का सरकार पर तीखा हमला: सैनी को बताया 'डमी सीएम', गेहूं खरीद के नियमों को कहा 'तानाशाही'
Latest stories
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना