हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने नरवाना के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में खुला दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करके उन्हें एक्शन टेकन रिपोर्ट दें। कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार अंत्योदय उत्थान की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम मिल रहे है। किसानों की एमएसपी पर फसल खरीद की जा रही हैं और निर्धारित समय में भुगतान किया जा रहा हैं।
विकास कार्यों में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी
उन्होंने कहा कि सरकार हर वर्ग के लिए काम कर रही है। चुनावी संकल्प पत्र के अनुसार सरकार विकास के काम कर रही है। उन्होंने कहा कि नरवाना क्षेत्र में निरंतर विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है और आने वाले समय में भी क्षेत्र की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए अनेक परियोजनाएं आरंभ की जाएंगी। कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि नरवाना क्षेत्र के किसी भी नागरिक को मूलभूत सुविधाओं के लिए किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। विकास कार्यों में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
हरियाणा के गांव, शहर, उद्योग और कृषि क्षेत्र नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर
उन्होंने कहा कि आज हरियाणा के गांव, शहर, उद्योग और कृषि क्षेत्र नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर हैं। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आधारभूत ढांचे के विकास में जो गति वर्तमान सरकार ने दी है, उसकी मिसाल पूरे देश में दी जा रही है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार निरंतर नई योजनाओं और कल्याणकारी नीतियों को लागू कर प्रदेश के नागरिकों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।
चाहे किसानों की आय बढ़ाने की योजनाएं हों, युवाओं को रोजगार से जोड़ने के प्रयास हों या महिलाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण की दिशा में उठाए गए कदम, हर क्षेत्र में सरकार प्रभावी कार्य कर रही है। सुशासन, पारदर्शिता और तकनीक के कुशल उपयोग से शासन प्रणाली में आमजन का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।
related
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?