संगठनात्मक विषयों को लेकर बुधवार को हरियाणा भवन नई दिल्ली में हरियाणा बीजेपी की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में संगठन से जुड़े अहम बिंदुओं के साथ-साथ आगामी कार्य योजनाओं पर मंथन हुआ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल, हरियाणा प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया, प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र नागर, प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा मौजूद रहे। बैठक में संगठन की संरचना, तिरंगा यात्रा, ऑप्रेशन सिंदूर, एक भारत, श्रेष्ठ भारत और वन नेशन, वन इलेक्शन को लेकर भी चर्चा हुई।
बिहार चुनाव पर जरूरी दिशा निर्देश दिए
पंचकूला में होने वाली कौर कमेटी की बैठक के कार्य बिंदु भी तय किए गए। बुधवार को देर सायं हुई बैठक में भाजपा नेताओं ने केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रदेश के आगामी और चल रहे कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की। संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने पर जोर दिया गया जिससे कार्यकर्ता जनसेवा की भावना से काम कर सकें। राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत के तहत होने वाले कार्यक्रमों व बिहार चुनाव पर जरूरी दिशा निर्देश दिए।
भारतीय सेना की शौर्य गाथा को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही
भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने राष्ट्र हितकारी कार्यक्रमों, प्रदेश में निकाली जा रही तिरंगा यात्राओं के जरिए लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व और भारतीय सेना की शौर्य गाथा को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता आम नागरिकों को अभियान में जोड़ें और ‘‘आप्रेशन सिंदूर’’ की सफलता की जानकारी और सेना के पराक्रम से लोगों को अवगत कराएं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने संगठन पर्व के तहत चल रही गतिविधियों को बैठक में बताया।
तिरंगा यात्रा का रोड मैप तैयार
उन्होंने कहा कि प्रदेश में बूथ से लेकर मंडल तक की कार्यकारिणी घोषित हो चुकी है। जिला कार्यकारिणी भी जल्द घोषित कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में निकाली जा रही तिरंगा यात्रा का रोड मैप तैयार हो चुका है। भाजपा द्वारा निकाली जा रही तिरंगा यात्राओं से लोगों में उत्साह और जोश है। हमारे कार्यकर्ता पीएम मोदी के सशक्त नेतृत्व और भारतीय सेना के पराक्रम की गाथा को जन-जन तक तिरंगा यात्राओं के माध्यम से पहुंचा रहे हैं।
related
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?