आतंकवादियों द्वारा पहलगाम में सैलानियों पर हमला करके उनको मौत के घाट उतारने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक शब्द बोला था कि अब समय आ गया है, आतंकवादियों की बची खुची जमीन को मिट्टी में मिला देंगे और भारत की बहादुर और साहसी सेनाओं ने 3 घंटे की कार्रवाई में आतंकवादियों के ठिकाने को ध्वस्त करके यह दिखा दिया। क्योंकि भारत पहले किसी को छेड़ता नहीं, अगर कोई भारत को छेड़ता है तो भारत उसे छोड़ता नहीं, कुल मिलाकर भारत की इस कार्रवाई से पाकिस्तान में हा–हा कार मचने जैसी स्थिति हो गई है। उक्त बातें प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पट्टीकल्याणा स्थित ग्राम विकास साधना केंद्र में आयोजित किए गए कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कही।
अपराधी खुले में नहीं घूम सकता, यानी आज नहीं तो कल वह जेल के सलाखों के पीछे जाएगा
मुख्यमंत्री यहां पर ऋषिकुलम वेलनेस सेंटर का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि हमारे देश में रहकर हमारे से ही जो गद्दारी करेगा उसके साथ वही बर्ताव किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह नहीं पता लगता कौन अपराधी किस समय क्या अपराध करते हैं, लेकिन अपराध करने के बाद प्रदेश की सरकार इतनी सख्ती बरतती है कि वह अपराधी खुले में नहीं घूम सकता, यानी आज नहीं तो कल वह जेल के सलाखों के पीछे जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत पहले किसी से द्वेष भावना रखता नहीं, अगर कोई भारत को द्वेष भाव से देखता है तो उसका जवाब भारत देना जानता है और पाकिस्तान को जवाब दे भी दिया है। यह सारी दुनिया ने देखा है।
आतंकवाद से जुड़े एकाध देश को छोड़कर पूरी दुनिया ने समर्थन किया
मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ अन्य देश भी आतंकवाद को खत्म करने पर गहनता से विचार विमर्श कर रहे हैं और इस मामले में क्या-क्या किया जाए वह उन पर मंथन भी किया जा रहा है, कुल मिलाकर प्रधानमंत्री मोदी की आतंकवाद खत्म करने की इस पहल का आतंकवाद से जुड़े एकाध देश को छोड़कर पूरी दुनिया ने समर्थन किया है।
उन्होंने प्रदेश में विकास कार्यों को लेकर कहा कि पहले लोकसभा चुनाव के आचार संहिता, उसके बाद विधानसभा चुनाव के आचार संहिता और अब कुछ महीने पहले नगर निगम और नगर निकाय चुनाव की आचार संहिता के चलते प्रदेश में विकास कार्यों की गति रुकी हुई थी, लेकिन अब चाहे मनाना गांव के अधूरे पड़े रेलवे ओवर ब्रिज बनाने की बात हो या अन्य कोई भी कार्य हो वह सभी कार्य प्रदेश में गति पकड़ने का काम करेंगे।
बीजेपी सरकार आने से पहले विकास कार्य कागजों में तो हुए, लेकिन धरातल पर नहीं
मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि हरियाणा प्रदेश ऊन विकास कार्यों की गति की ओर जा रहा है जो विकास कार्य बीजेपी सरकार आने से पहले होने चाहिए थे, क्योंकि वह विकास कार्य केवल कागजों में तो हुए, लेकिन धरातल पर काम नहीं हुआ था। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब हरियाणा प्रदेश बहुत अच्छे तरीके से चहुंमुखी विकास की ओर जा रहा है।
किसान लोगों को अच्छा और स्वस्थ जीवन देने का काम करेंगे
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों से अपील की है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा सेवा साधना केंद्र पर किसानों के लिए जो अच्छी और आधुनिक खेती के साथ-साथ प्राकृतिक खेती अपनाने का बहुत बढ़िया तरीका तैयार किया है, किसान उसको अपनाएं, क्योंकि जहरीले खेती मनुष्य के शरीर को नुकसान पहुंचती है और प्राकृतिक खेती मनुष्य के शरीर को बचाने का काम करती है, इसलिए सभी किसान भाई प्राकृतिक खेती अपनाने का कार्य करें तो निश्चित रूप से हरियाणा प्रदेश के किसान लोगों को अच्छा और स्वस्थ जीवन देने का काम करेंगे।
माधव सेवा न्यास अपने उद्देश्य को पूर्णता की ओर ले जा रहा
उन्होंने कहा कि माधव सेवा न्यास केंद्र की परिकल्पना भी साकार होते देखा जा रहा है, क्योंकि माधव सेवा न्यास की ओर से किसानों के लिए जो अच्छी और आधुनिक तकनीक से खेती करने का तारिक किसानों को बताया जा रहा है, यह समझो कि माधव सेवा न्यास अपने उद्देश्य को पूर्णता की ओर ले जा रहा है। इस मौके पर श्री माधव जन सेवा न्यास के अध्यक्ष पवन जिंदल, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली, प्रांत संघ प्रताप सिंह, प्रांत प्रचारक सुरेंद्र सिंह, संस्कार भारती के संगठन मंत्री विजय भाटिया, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, विधायक प्रमोद विज, विधायक मनमोहन भड़ाना मुख्य रूप से उपस्थित थे।
related
जलभराव की समस्या का होगा पुख्ता इंतजाम : हरियाणा भर में 'वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम' लगाएं जाने के लिए स्थान ढूंढने के निर्देश
डॉ. सुशील गुप्ता का BJP पर कटाक्ष, बोले - आपदा को अवसर में बदलने का उदाहरण अरबों का PNG रियायत घोटाला'
बदलेगी गोहाना की तस्वीर : सीएम ने की करोड़ों रुपये की बड़ी विकास परियोजनाओं की घोषणा
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
सांसद सैलजा ने सरकार के 'तुगलकी फरमान' पर उठाए सवाल, किसानों की समस्याओं को बताया अत्यंत चिंताजनक