भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने गुरुवार को महारानी अहिल्याबाई होलकर को उनकी 300वीं जन्म जयंती पर याद किया। सोनीपत के राई स्पोर्ट्स स्कूल में आयोजित ‘महिला सशक्तिकरण एवं सम्मान समारोह’ में बड़ौली ने कहा कि सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए अहिल्याबाई होलकर का अतुलनीय योगदान है। बड़ौली ने अहिल्याबाई होलकर के दूरदर्शी शासन, समाज कल्याण, धार्मिक सहिष्णुता और महिला सशक्तिकरण में उनके उल्लेखनीय योगदान पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विधायक कृष्णा अहलावत, विधायक पवन खरखौदा सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति, पार्टी पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
’सनातन धर्म’ की अद्भुत सेवा के साथ-साथ औद्योगीकरण को बढ़ावा दिया
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई होलकर भारतीय इतिहास की वह प्रेरणास्रोत महिला थी जिन्होंने अपने नेतृत्व, न्यायप्रियता और लोककल्याण के कार्यों से समाज को दिशा दी। अहिल्याबाई होलकर का जीवन आज भी महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। बड़ौली ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर ने सोमनाथ से काशी तक कई मंदिरों का जीर्णोद्धार करके ’सनातन धर्म’ की अद्भुत सेवा के साथ-साथ औद्योगीकरण को बढ़ावा दिया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण एवं जनकल्याण के कई उत्कृष्ट उदाहरण समाज में स्थापित किए।
अपनी प्रशासनिक क्षमता और दूरदर्शिता से महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने का कार्य किया।
बड़ौली ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर ने महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में भी अनुकरणीय कार्य किए हैं। उनकी प्रशासनिक दूरदृष्टि और साधु-संतों के प्रति श्रद्धा के साथ सेवा-भाव आज भी प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई ने अपनी प्रशासनिक क्षमता और दूरदर्शिता से माहिष्मति में साड़ी उद्योग को बढ़ावा देकर महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने का कार्य किया। बड़ौली ने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार नारी शक्ति के सम्मान और उनको आत्मनिर्भर बनाने के लिए अहिल्याबाई होलकर के दिखाए मार्ग पर आगे बढ़ रही है।
नायब सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही
मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि केंद्र की मोदी और हरियाणा की नायब सरकार रानी अहिल्याबाई होलकर की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होलकर ने सुशासन के क्षेत्र में जो मापदंड स्थापित किए उन पर चलते हुए नायब सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने उपस्थित लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि हमें रानी अहिल्याबाई की जन्म जयंती के अवसर पर चलाए जा रहे अभियान के दौरान उनके आदर्शों, कार्यों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है।
related
जलभराव की समस्या का होगा पुख्ता इंतजाम : हरियाणा भर में 'वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम' लगाएं जाने के लिए स्थान ढूंढने के निर्देश
डॉ. सुशील गुप्ता का BJP पर कटाक्ष, बोले - आपदा को अवसर में बदलने का उदाहरण अरबों का PNG रियायत घोटाला'
बदलेगी गोहाना की तस्वीर : सीएम ने की करोड़ों रुपये की बड़ी विकास परियोजनाओं की घोषणा
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
सांसद सैलजा ने सरकार के 'तुगलकी फरमान' पर उठाए सवाल, किसानों की समस्याओं को बताया अत्यंत चिंताजनक