हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने गुरुग्राम में आयोजित “हमारा संविधान - हमारा अभिमान” कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम में उपस्थित युवा शक्ति से आह्वान किया कि वे संविधान का गहन अध्ययन करें, उसमें निहित अधिकारों और कर्तव्यों को आत्मसात करें, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को एक सशक्त, समरस और प्रगतिशील राष्ट्र बनाने में अपना योगदान दें। हमारा "संविधान केवल अधिकार नहीं, कर्तव्यों की भी सीख देता है। इस दौरान उपस्थित जन से गुरुग्राम को पॉलीथिन मुक्त बनाने और पर्यावरण संरक्षण हेतु जन सहभागिता का भी आह्वान किया।
हमारा संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं
मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि हमारा संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की आत्मा है, जो हमें समानता, स्वतंत्रता, न्याय और भाईचारे के आदर्शों की ओर अग्रसर करता है। उन्होंने कहा कि संविधान की प्रस्तावना न केवल नागरिकों को उनके अधिकारों की जानकारी देती है, बल्कि उन्हें सशक्त नागरिक के रूप में समाज के प्रति अपनी भूमिका निभाने हेतु प्रेरित भी करती है। राव नरबीर सिंह आज गुरुग्राम में आर्टिमिस अस्पताल में राजनीति की पाठशाला संस्था द्वारा आयोजित हमारा संविधान हमारा अभिमान कार्यक्रम को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री ने कहा कि भारतीय संविधान 26 नवम्बर 1949 को अपनाया गया और 26 जनवरी,1950 को इसे लागू किया गया।
गुरुग्राम को पॉलीथिन मुक्त बनाने हेतु नागरिकों से सहयोग का किया आह्वान
भारत का संविधान भारत के लोकतांत्रिक, धर्मनिरपेक्ष और समतावादी ढांचे को परिभाषित करने वाला आधारभूत दस्तावेज है। पिछले सात दशकों में, इसने राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक परिवर्तनों के माध्यम से राष्ट्र का मार्गदर्शन किया है, न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व सुनिश्चित किया है-जो भारत के शासन के मूल सिद्धांत हैं। गुरुग्राम को पॉलीथिन मुक्त बनाने हेतु नागरिकों से सहयोग का किया आह्वान पर्यावरण मंत्री ने कहा कि गुरुग्राम एक तेजी से विकसित होता शहर है, और ऐसे में विकास के साथ उत्पन्न हो रही समस्याओं का समय पर समाधान भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बढ़ते शहरीकरण के चलते पर्यावरण संरक्षण एक बड़ी चुनौती बनकर उभरा है, और इसके समाधान हेतु जनसहभागिता अनिवार्य है।
पॉलीथिन मुक्त गुरुग्राम अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें
इसी क्रम में उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वे पॉलीथिन मुक्त गुरुग्राम अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें और अपने शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल बनाने में योगदान करें। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम को हम सब मिलकर ही स्वच्छ, सुंदर और स्वास्थ्यवर्धक बना सकते हैं। पॉलीथिन के प्रयोग से होने वाले दुष्प्रभावों से बचने के लिए हमें सामूहिक रूप से जागरूकता फैलानी होगी और इसके विकल्पों को अपनाना होगा। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों का जिक्र करते हुए सभी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए एक पेड़ मां के नाम अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान भी किया।
related
जलभराव की समस्या का होगा पुख्ता इंतजाम : हरियाणा भर में 'वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम' लगाएं जाने के लिए स्थान ढूंढने के निर्देश
डॉ. सुशील गुप्ता का BJP पर कटाक्ष, बोले - आपदा को अवसर में बदलने का उदाहरण अरबों का PNG रियायत घोटाला'
बदलेगी गोहाना की तस्वीर : सीएम ने की करोड़ों रुपये की बड़ी विकास परियोजनाओं की घोषणा
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
सांसद सैलजा ने सरकार के 'तुगलकी फरमान' पर उठाए सवाल, किसानों की समस्याओं को बताया अत्यंत चिंताजनक