केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी विकास कार्य मंत्री मनोहर लाल ने करनाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को साथियों के साथ सुना। ऑपरेशन सिन्दूर से लेकर नवाचार, संस्कृति, जनकल्याण और आत्मनिर्भर भारत तक, प्रधानमंत्री के प्रेरणादायक विचारों को सुना और उनसे प्रेरणा ली। कार्यक्रम सुनने के बाद मनोहर लाल ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम न केवल सरकार की प्राथमिकताओं को समझने का माध्यम है, बल्कि यह जनभागीदारी का भी सशक्त मंच है।
आज विकास करते-करते दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया देश
इसके बाद केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 122वें एपिसोड के माध्यम से देश को संबोधित किया। हर बार की तरह पीएम मोदी ने अद्भुत और प्रेरणास्पद वाक्य सुनाए। एक सवाल के जवाब में मनोहर लाल ने कहा कि भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है। जो कि एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। देश लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। भारत 10 साल पहले आठवीं या नौवीं अर्थव्यवस्था मानी जाती थी, वो आज विकास करते-करते दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।
2047 तक दूसरे या पहले स्थान पर भी पहुंच सकता है
अभी जापान को पीछे छोड़ा है, लेकिन वर्ष 2027 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है और 2047 तक दूसरे या पहले स्थान पर भी पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि 2047 में देश की आजादी के 100 साल पूरे होने पर न सिर्फ भारत देश एक विकसित देश बने बल्कि हर प्रांत विकसित हो, आदर्श प्रांत के रूप में आत्मनिर्भर भारत के साथ आत्मनिर्भर प्रदेश और फिर साथ में जिला और गांव इस प्रकार से आत्मनिर्भर बने।
इस उद्देश्य से एक-एक गांव तक पहुंचाने और जनता को हर योजना का लाभ देने के लिए विकास के कार्य केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे हैं। इस मौके पर हरियाणा के विधानसभा के अध्यक्ष व घरौंडा के विधायक हरविन्द्र कल्याण, विधायक रामकुमार कश्यप, भगवानदास कबीरपंथी, योगेंद्र राणा और मेयर रेनू बाला गुप्ता व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
related
जलभराव की समस्या का होगा पुख्ता इंतजाम : हरियाणा भर में 'वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम' लगाएं जाने के लिए स्थान ढूंढने के निर्देश
डॉ. सुशील गुप्ता का BJP पर कटाक्ष, बोले - आपदा को अवसर में बदलने का उदाहरण अरबों का PNG रियायत घोटाला'
बदलेगी गोहाना की तस्वीर : सीएम ने की करोड़ों रुपये की बड़ी विकास परियोजनाओं की घोषणा
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
सांसद सैलजा ने सरकार के 'तुगलकी फरमान' पर उठाए सवाल, किसानों की समस्याओं को बताया अत्यंत चिंताजनक