
हरियाणा के इतिहास का सबसे भव्य और विशाल भगवान परशुराम जन्मोत्सव रोहतक के पहरावर में मनाया जाएगा। इसके लिए प्रदेश के कोने-कोने में विप्र समाज व सर्व समाज मिलकर आमजन को आमंत्रित कर रहा है। उन्होंने कहा कि जन्मोत्सव समारोह में प्रदेश के कोने-कोने से भारी भीड़ उमड़ेगी। उक्त बातें हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने समालखा स्थित ब्ल्यूजे टूरिस्ट काम्प्लेक्स में विप्र समाज व सर्व समाज के प्रबुद्धजन व गणमान्य लोगों की बैठक के बाद पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कही।
राज्य स्तरीय जन्मोत्सव में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे
आम नागरिकों के साथ-साथ ब्राह्मण समुदाय के लोगों में जोश बता दें कि रविवार को पानीपत और समलखा में सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने रोहतक के पहरावर में शुक्रवार 30 मई को आयोजित होने वाले भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर राज्य स्तरीय समारोह के लिए न्यौता दिया। मंत्री अरविन्द शर्मा ने पानीपत और समालखा में मुख्य कार्यक्रमों के अलावा, अलग-अलग स्थानों पर आयोजित हुए अन्य कार्यक्रमों में पहुंचकर भी समारोह के लिए न्यौता दिया। इस कार्यक्रम को यादगार और ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रदेश के हर जिले के आम नागरिकों के साथ-साथ ब्राह्मण समुदाय के लोगों में जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है। अहम पहलु यह है कि इस राज्य स्तरीय भगवान परशुराम जन्मोत्सव में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
आज प्रदेश में संतों और महापुरुषों की जयंती को सरकार के स्तर पर मनाया जा रहा
सहकारिता एवं पर्यटन मंत्री डा. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश में वर्ष 2014 के बाद संत महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रसार योजना के तहत संत महापुरुषों की जयंती को सरकार के स्तर पर मनाने का निर्णय लिया गया और तत्कालीन मुख्यमंत्री एवं वर्तमान केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल की सोच को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेशानुसार संतों और महापुरुषों की जयंती को सरकार के स्तर पर मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश सरकार की तरफ से गौड ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी संस्थाओं के कैम्पस पहरावर में राज्य स्तरीय भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह मनाने का निर्णय लिया गया है।
विप्र समाज व सर्व समाज की अहम भूमिका के चलते यह आयोजन भव्य व ऐतिहासिक होगा
यह जन्मोत्सव 30 मई को सुबह 10 बजे रोहतक के पहरावर में मनाया जाएगा और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली, मंत्रीमंडल सहयोगी गौरव गौतम, केन्द्र सरकार के मंत्रीगण, सांसदगण, विधायकगण, पालिकाओं व पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि इस राज्यस्तरीय समारोह में विप्र समाज व सर्व समाज की अहम भूमिका के चलते यह आयोजन भव्य व ऐतिहासिक होगा। इस जन्मोत्सव को लेकर प्रदेश के हर कोने में 36 बिरादरी के लोगों में उमंग और जोश को देखा जा सकता है। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी समाजों की छोटी व बड़ी संस्थाएं खुलकर अपना सहयोग कर रही है।
आज पूरा देश शहीदों के सम्मान में तिरंगा यात्राएं निकाल रहा
पत्रकारों से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादियों ने 26 निर्दोष लोगों को अपनी गोलियों का निशाना बनाया। इन बलिदानियों का बदला प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देश पर भारतीय सेना ने आंतकवादियों को मौत के घाट उतार कर लिया। आज पूरा देश शहीदों के सम्मान में तिरंगा यात्राएं निकाल रहा है और बलिदानियों को श्रद्धांजलि दे रहा है। इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद चेयरपर्सन ज्योति शर्मा, एनडी शर्मा, एडवोकेट सुखबीर शर्मा, अशोक शर्मा जलालपुर, सत्यनारायण छदिया, मनोज त्यागी, आदि मौजूद रहे।
related

.webp)
'पानी मुद्दे' पर हरियाणा में हुई सर्वदलीय बैठक, मुख्यमंत्री के साथ मजबूती से खड़े सभी दल - 'अपना हक लेकर रहेंगे'

केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री और राजेश नागर ने फरीदाबाद में किया करोड़ों रुपयों के विकास कार्यों का शुभारंभ
.webp)
गुरुग्राम में जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए खुद फील्ड में उतरे मंत्री, बनाया फुल प्रूफ प्लान, अधिकारियों की खैर नहीं
Latest stories

मुख्यमंत्री ने 'एक ही क्लिक' में सैंकड़ों जरूरतमंदों को दिया आर्थिक मदद का तोहफा, 7.48 करोड़ रुपए की राशि जारी
.webp)
'पानी मुद्दे' पर हरियाणा में हुई सर्वदलीय बैठक, मुख्यमंत्री के साथ मजबूती से खड़े सभी दल - 'अपना हक लेकर रहेंगे'

केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री और राजेश नागर ने फरीदाबाद में किया करोड़ों रुपयों के विकास कार्यों का शुभारंभ