हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने गुरु ब्रह्मानंद गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक संस्थान, नीलोखेड़ी का औचक निरीक्षण किया। संस्थान में शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों की उपस्थिति व व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। स्टाफ व छात्रों से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने। इस मौके पर शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि हरियाणा देश का अग्रणी राज्य है, जिसने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को सफलतापूर्वक लागू किया है।
सरकार का संकल्प : युवाओं को बेहतर शिक्षा और प्रशिक्षण का माहौल उपलब्ध करवाना
उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार का संकल्प है कि युवाओं को बेहतर शिक्षा और प्रशिक्षण का माहौल उपलब्ध करवाना है, ताकि वे देश और प्रदेश का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि बहुतकनीकी संस्थानों/सहायता प्राप्त/सोसायटी बहुतकनीकी संस्थाओं (उच्च शिक्षा सहित) के पात्र विद्यार्थियों के लिए 74 प्रतिशत प्लेसमेंट हुआ है और अब तक तकनीकी शिक्षा विभाग ने विभिन्न उद्योगों के साथ 580 से अधिक समझौते किए गए हैं। उद्योगों को उनकी मांग के अनुरूप दक्ष कार्यबल मिलेगा।
10 वर्षों में प्रदेश में 15 नए राजकीय बहुतकनीकी संस्थान खोले गए
उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में प्रदेश में 15 नए राजकीय बहुतकनीकी संस्थान खोले गए हैं, जिससे विद्यार्थियों की प्रवेश क्षमता में 3,278 की वृद्धि हुई है। वर्तमान में राजकीय बहुतकनीकी संस्थानों में विभिन्न कोर्सों में 15,994 सीटें उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि 4 राजकीय बहुतकनीकी संस्थानों में उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किये गये हैं, जिससें विद्यार्थियों को दक्षता हासिल करने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कई विश्वविद्यालयों में वर्ष 2021-2022 में हिंदी में बी.टेक. पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं, जिससे विद्यार्थियों को स्थानीय? भाषा में शिक्षा प्राप्त करने में आसानी हो रही है।
related
'डोंट डिजायर बट डिजर्व इट’ : विज बोले - मैं 2014 में 'सीनियर मोस्ट' था और अब भी 'सीनियर मोस्ट' हूं... लेकिन मैंने कभी कुछ नहीं चाहा
पांच साल पुराने मर्डर केस में विज का सख़्त रुख : जांच CBI को सौंपने की सिफारिश, पुलिस कर्मचारी के खिलाफ FIR के आदेश