हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि पलवल में आयोजित नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप में विजेता रहे पहलवान वियतनाम में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में भी पदकों की झड़ी लगाकर देश का नाम रोशन करेंगे। खेल मंत्री गौरव गौतम आज को चंडीगढ़ यूटी कुश्ती एसोसिएशन व भारतीय कुश्ती संघ के संयुक्त तत्वावधान में पलवल स्थित नेता जी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में खेली जा रही तीन दिवसीय अंडर-17 नेशनल रेसलिंग में पहलवानों का उत्साहवर्धन करने पहुंचे थे।
हरियाणा के खिलाड़ियों का डंका दुनिया भर में बज रहा
मंत्री ने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों का डंका दुनिया भर में बज रहा है। म्हारे खिलाड़ियों ने देश ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में हरियाणा का नाम चमकाया है। पलवल में आयोजित नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप में लड़के व लड़कियों की फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता में भी हरियाणा ओवर ऑल चैंपियन रहा है। लड़कियों की कुश्ती प्रतियोगिता में हरियाणा की बेटियों ने 10 में से 7 गोल्ड मेडल प्राप्त कर परचम लहराया है। इसके अलावा प्रदेश के बेटों ने भी 10 में से 5 स्वर्ण पदक जीतकर हरियाणा प्रदेश का नाम रोशन किया है।
युवाओं का आह्वान किया कि वे खेलों में आगे बढ़ें
खेल मंत्री ने कहा कि हरियाणा सिर्फ दूध, दही, खानपान या फिर खेती-किसानी के लिए ही नहीं जाना जाता। आज के दौर में हरियाणा खेलों व खिलाड़ियों का हब बन चुका है। उन्होंने कहा कि कुश्ती केवल ताकत का खेल नहीं, बल्कि दिमाग का खेल भी है। खिलाड़ियों के दमखम पर हरियाणा आज ओलम्पिक व अन्य अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में बड़ी शक्ति के रूप में उभर रहा है। उन्होंने पलवल जिला के युवाओं का आह्वान किया कि वे खेलों में आगे बढ़ें और देश-प्रदेश का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करें।
हरियाणा प्रदेश के पहलवान हर दांव में एक नई गाथा गढ़ रहे
खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा प्रदेश के पहलवान हर दांव में एक नई गाथा गढ़ रहे हैं। प्रदेश के पहलवान हर मैट पर हौसले, मेहनत और जीत की एक नई कहानी लिख रहे हैं। पलवल जिला में राष्ट्र स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन होना हरियाणा प्रदेश सहित पलवल जिला के लोगों के लिए गर्व व गौरव की बात है। इस अवसर पर भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, भारतीय कुश्ती महासंघ यूटी के उपाध्यक्ष दर्शन लाल, भारतीय कुश्ती महासंघ के कोषाध्यक्ष डॉ. एसपी देशवाल सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
related
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
मन की बात : एकजुटता की अपील, अफवाहों से सावधान रहने की चेतावनी, 'टीम इंडिया' के रूप में काम करने का आह्वान