भाजपा सरकार किसानों की सबसे बड़ी दुश्मन बनी हुई है। किसान बड़ी मेहनत करके और पैसा खर्च कर के खेतों में फसल की बुआई करता है। लेकिन कुदरत के कहर आंधी, बरसात और ओलावृष्टि से सारी फसल बर्बाद हो जाती है। उक्त बातें इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अभय सिंह चौटाला ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कही। अभय ने आगे कहा कि ऐसे में किसानों का सहारा बनने की बजाय भाजपा सरकार के अधिकारी किसानों की मुआवजा राशि में घोटाले करने में व्यस्त हो जाते हैं।
यह भ्रष्टाचार बिना सरकार के संरक्षण के संभव ही नहीं
भाजपा सरकार की अनदेखी से किसान बुरी तरह से बेहाल और परेशान हैं। उनके जीवन यापन के खेती ही एकमात्र सहारा है, फसलों की खरीद और नुकसान का भुगतान समय पर हो तो उन्हें भटकने की जरूरत नहीं। सरकार के दस साल के राज में घोटालों की भरमार रही है। सभी विभागों में भ्रष्टाचार रूपी बीमारी की जड़े बहुत गहरी हो चुकी हैं और यह भ्रष्टाचार बिना सरकार के संरक्षण के संभव ही नहीं है। फतेहाबाद जिला के किसानों की मुआवजा राशि में करोड़ों रूपए का घोटाला सामने आया है। बारिश और आपदा में तबाह हुई फसलों के मुआवजे के लिए किसान दर-दर भटकते रहे और अधिकारी उनकी करोड़ों रूपए की राशि हड़प कर गए।
अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई
घोटालों की जांच सिर्फ दिखावे के लिए की जाती है और दो तीन साल बीतने के बाद घोटाले करने वाले अफसरों को क्लीन चीट देकर उन्हें पहले से भी अधिक मलाईदार पोस्ट पर बैठा दिया जाता है। अधिकारियों ने नाम बदलकर, फर्जी खातों में मुआवजा डाल दिया, जबकि असली किसानों को उनके हक का पैसा नहीं मिला। करोड़ों रुपये के इस घोटाले में नायब तहसीलदार, तहसीलदार, पटवारी समेत कई अधिकारी दोषी पाए गए, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे साफ है कि सरकार की नजर किसानों के दर्द पर नहीं, बल्कि भ्रष्ट अधिकारियों को बचाने पर है।
related
हरियाणा में किसानों पर बढ़ता कर्ज चिंताजनक, प्रदेश के 25,67,467 किसानों पर कुल 60,816 करोड़ रुपये का कर्ज बकाया
हरियाणा की वित्तीय स्थिति पर सैलजा ने जताई चिंता, बोलीं- केंद्र पर केवल 10 वर्षों में 127 लाख करोड़ से अधिक का नया कर्ज बढ़ा
सैलजा बोलीं- कांग्रेस का स्पष्ट मत है कि कोई भी अंतरराष्ट्रीय व्यापार समझौता समानता, पारदर्शिता और राष्ट्रीय हित के आधार पर होना चाहिए
Latest stories
मुख्यमंत्री नायब सैनी के जन्मदिन पर हवन का आयोजन, दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना
ट्रेड डील के खिलाफ SKM ने किया संयुक्त संघर्ष का ऐलान, टिकैत बोले - ट्रैक्टर भी तैयार और किसान भी तैयार
युवती ने कारोबारी को इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर जाल में फंसाया, हरिद्वार जाते होटल में दिया बड़े 'कांड' को अंजाम