हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज केन्द्रीय ऊर्जा और आवासन एवं शहरी मामले मंत्री मनोहर लाल से नई दिल्ली में मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान विज ने केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल से अंबाला से चंडीगढ़ के बीच मेट्रो रेल लाइन बिछाने/संचालित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में यूटी प्रशासन है और पंजाब व हरियाणा की राजधानी भी है। इस विषय पर दोनों मंत्रियों के बीच विस्तार से चर्चा हुई। इस पर केन्द्रीय मंत्री ने इस विषय पर त्वरित कार्यवाही का आश्वासन विज को दिया है।
लोगों की सुविधा के लिए इस क्षेत्र में मेट्रो रेल सेवा की बहुत जरूरत
मुलाकात के उपरांत मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए विज ने बताया कि अंबाला-चंडीगढ़ सड़क पर अब यातायात बहुत ज्यादा हो गया है। चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश होने के साथ-साथ हरियाणा व पंजाब की राजधानी भी है जहां से सैकड़ों लोग रोज आते-जाते हैं। इसलिए लोगों की सुविधा के लिए इस क्षेत्र में मेट्रो रेल सेवा की बहुत जरूरत है। उन्होंने कहा कि अंबाला-चंडीगढ़ सड़क मार्ग पर बहुत भीड़ रहती है और प्रतिदिन सैकड़ों यात्रियों का आवागमन इन दोनों शहरों के बीच रहता है।
मुझे पता है कि मेरी बात को नजरअंदाज नहीं किया जाता
उन्होंने बताया कि सड़क के अलावा अन्य वैकल्पिक आवागमन सुविधा भी यात्रियों के लिए होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सैकड़ों-लाखों लोगों का नुमाइंदा होने के नाते मैं अपनी मांग उचित अधिकारियों तक पहुंचा रहा हूं और मुझे पता है कि मेरी बात को नजरअंदाज नहीं किया जाता है। पत्रकारों द्वारा गर्मियों में बढ़ती बिजली की मांग व बिजली के कट के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में श्री विज ने कहा कि आमतौर पर बिजली की मांग के अनुसार ट्रांसफार्मर नहीं होते है जिससे कई बार बिजली आपूर्ति बाधित होती है।
अधिकतर ट्रांसफार्मरों का ऑग्मेंटशन हो चुका
इसलिए जब से वे ऊर्जा मंत्री बने हैं तभी उन्होंने राज्य के सभी बिजली के ट्रांसफार्मरों के सुदृढ़ीकरण (ऑग्मेंटशन) के लिए निर्देश अधिकारियों को दिए थे और सभी ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि व बदलने का कार्य किया जा रहा है जिनमें से अधिकतर ट्रांसफार्मरों का ऑग्मेंटशन हो चुका हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यमुनानगर में एक थर्मल यूनिट का शिलान्यास किया है। इसके अलावा, हिसार व पानीपत में नई थर्मल की यूनिटों को स्थापित किया जाएगा और न्यूक्लियर पावर प्लांट भी स्थापित किया जा रहा हैं।
related
जलभराव की समस्या का होगा पुख्ता इंतजाम : हरियाणा भर में 'वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम' लगाएं जाने के लिए स्थान ढूंढने के निर्देश
डॉ. सुशील गुप्ता का BJP पर कटाक्ष, बोले - आपदा को अवसर में बदलने का उदाहरण अरबों का PNG रियायत घोटाला'
बदलेगी गोहाना की तस्वीर : सीएम ने की करोड़ों रुपये की बड़ी विकास परियोजनाओं की घोषणा
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
सांसद सैलजा ने सरकार के 'तुगलकी फरमान' पर उठाए सवाल, किसानों की समस्याओं को बताया अत्यंत चिंताजनक