हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'लैब टू लैंड' दृष्टिकोण से प्रेरित 'विकसित कृषि संकल्प अभियान' भारत की कृषि संरचना को जमीनी अनुभवों के आधार पर नए सिरे से परिभाषित करेगा। उन्होंने यह बात आज नई दिल्ली में आयोजित 'विकसित कृषि संकल्प अभियान' की वृहद समीक्षा बैठक में भाग लेने के बाद कही। श्याम सिंह राणा ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के विजन को भी "प्रेरणादायक और भविष्यदृष्टा" करार दिया।
किसानों को गुणवत्तापूर्ण सामग्री मिलेगी
उन्होंने कहा कि "लैब टू लैंड" दृष्टिकोण का यह अभियान किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ भारत को वैश्विक फूड बास्केट के रूप में स्थापित करने की दिशा में भी एक बड़ा कदम है। उन्होंने जानकारी दी कि अब यह अभियान रबी सीजन से पहले भी चलाया जाएगा, जिससे हरियाणा जैसे कृषि प्रधान राज्यों को अधिक लाभ मिलेगा। किसानों की जमीनी समस्याओं को जानने के लिए वैज्ञानिक सीधे खेतों में गए, और अब उनके अनुभवों के आधार पर एक व्यावहारिक कार्य योजना तैयार की जा रही है। राणा ने नकली खाद और कीटनाशकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की केंद्र की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि इससे हरियाणा में फर्जी कृषि इनपुट पर रोक लगेगी और किसानों को गुणवत्तापूर्ण सामग्री मिलेगी।
वैज्ञानिक दृष्टिकोण की सराहना
उन्होंने विकसित कृषि संकल्प अभियान के वैज्ञानिक दृष्टिकोण की सराहना की और कहा, कृषि केवल योजनाओं से नहीं, खेतों में जाकर अनुभव से आगे बढ़ती है। हरियाणा सरकार की योजनाओं पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य क्षेत्रवार कार्य योजना तैयार करेगा, जिसमें दलहन, तिलहन, गन्ना, कपास और अन्य फसलों पर वैज्ञानिक हस्तक्षेप सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही कृषि विज्ञान केंद्रों की क्षमताएं बढ़ाने के लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं। बैठक में विभिन्न राज्यों के कृषि मंत्रियों के अलावा भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, विभिन्न कृषि विश्वविद्यालयों के वैज्ञानिकों ने हिस्सा लिया।
related
जलभराव की समस्या का होगा पुख्ता इंतजाम : हरियाणा भर में 'वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम' लगाएं जाने के लिए स्थान ढूंढने के निर्देश
डॉ. सुशील गुप्ता का BJP पर कटाक्ष, बोले - आपदा को अवसर में बदलने का उदाहरण अरबों का PNG रियायत घोटाला'
बदलेगी गोहाना की तस्वीर : सीएम ने की करोड़ों रुपये की बड़ी विकास परियोजनाओं की घोषणा
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
सांसद सैलजा ने सरकार के 'तुगलकी फरमान' पर उठाए सवाल, किसानों की समस्याओं को बताया अत्यंत चिंताजनक