loader
The Haryana Story | पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा का ऐलान : पिंजौर और मोरनी को स्वदर्शन 2.0 योजना के तहत 92 करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा विकसित

पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा का ऐलान : पिंजौर और मोरनी को स्वदर्शन 2.0 योजना के तहत 92 करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा विकसित

32वें मैंगो मेले में इस बार रिकार्डतोड़ ढ़ाई लाख पर्यटकों की भीड़ पहुंची और पहली बार आम प्रशंसको के लिए लगाए गए बिक्री स्टाल पर आम उत्पादकों को 25 लाख रुपए की बिक्री हुई

सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा पर्यटन क्षेत्र में सभी संभावनाओं पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि यादवेन्द्र गार्डन, पिंजौर व टिक्कर ताल, मोरनी में पर्यटन विकास के लिए 92 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे, जिससे इस क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों की संख्या में अप्रत्याशित बढ़ोतरी होगी। उन्होंने अगले साल मैंगो मेले को और भव्य बनाने की भी घोषणा की। उक्त बातें सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने रविवार को 32वें मैंगो मेले के समापन अवसर पर कही। इस मौके पर मुख्य अतिथि विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा व विशिष्ट अतिथि आरती सिंह राव ने आम प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। 

इस बार रिकार्डतोड़ ढ़ाई लाख पर्यटकों की भीड़ पहुंची

दोनों कैबिनेट मंत्री मोदी आम व नायब आम देकर हतप्रभ रह गए। इसके बाद सांस्कृतिक संध्या उपरांत अपने संबोधन में विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि तीन बॉलीवुड गायक विपुल मेहता के साथ 'मैं जट यमला-पगला दीवाना' गाया और आए हुए पर्यटकों का मन मोह लिया। दो दिवसीय 32वें मैंगो मेले में इस बार रिकार्डतोड़ ढ़ाई लाख पर्यटकों की भीड़ पहुंची और पहली बार आम प्रशंसको के लिए लगाए गए बिक्री स्टाल पर आम उत्पादकों को 25 लाख रुपए की बिक्री हुई। उन्होंने कहा कि हम जल्द ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात करते हुए मैंगो मेले के दिनों में बढ़ोतरी करने और विलुप्त होती जा रही आम प्रजातियों को बचा रहे किसानों के प्रोत्साहन के लिए योजना बनाने की मांग की जाएगी। 

प्राकृतिक सौंदर्यता के बीच देशभर के आम उत्पादकों को एक शानदार मंच मिला

पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि यादवेन्द्र गार्डन, पिंजौर व टिक्कर ताल, मोरनी को स्वदर्शन 2.0 योजना के तहत 92 करोड़ रुपए की लागत से विकसित किया जाएगा, ताकि इस इलाके में पर्यटकों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी की जा सके। कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री आरती सिंह राव ने पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा को 32वें मैंगो मेले में उमड़ी रिकार्डतोड़ भीड़ के लिए बधाई देते हुए कहा कि यादवेन्द्र गार्डन, पिंजौर में बीते 3 दिन में वैभवता के साथ प्राकृतिक सौंदर्यता के बीच देशभर के आम उत्पादकों को एक शानदार मंच मिला है। उन्होंने कहा कि यह मेला परंपराओं को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाने और एकता, समृद्धि को बढ़ाने वाला है। 

हरियाणा की भाजपा सरकार अन्य राज्यों के लिए उदाहरण पेश कर रही

प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में जनसंघ संस्थापक की जयंती पर दो वर्षों तक देशभर में किये जाएंगे कार्यक्रम आयोजित केवल लोकप्रियता देता है, बल्कि बिक्री के लिए भी अच्छे अवसर उपलब्ध करवाता है। विधायक शक्तिरानी शर्मा ने पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा से कहा कि कालका इलाके में यादवेन्द्र गार्डन, पिंजौर व टिक्कर ताल, मोरनी को बड़े स्तर पर विकसित किया जाए। हरियाणा में किसानों को आर्थिक तौर पर सशक्त बनाने के बेहतरीन कदम उठाए गए हैं। कैबिनेट मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि 24 फसलों की एमएसपी पर खरीद से लेकर नकदी फसलों को बेहतर भाव दिलाने में हरियाणा की भाजपा सरकार अन्य राज्यों के लिए उदाहरण पेश कर रही है। 

मेहनतकश किसानों के लिए यह इलाका एक बेहतरीन मंच

32वें मैंगो मेले में कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा ने कहा कि पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा के नेतृत्व में पर्यटन विभाग द्वारा उनके विधानसभा क्षेत्र में इतना शानदार आयोजन किया है, इसके लिए वो बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि कालका इलाके की मिट्टी की सौंधी खुशबू और मेहनतकश किसानों के लिए यह इलाका एक बेहतरीन मंच है, जो उनकी आम की किस्मों को न इस मौके पर मुख्यमंत्री के ओएसडी भारत भूषण भारती, एचपीएससी सदस्य अमरनाथ सौदा, ओमप्रकाश देवीनगर वाइस चेयरपर्सन शिवालिक बोर्ड, पर्यटन विभाग के एमडी डॉ शालीन, जीएम आशुतोष राजन, बागवानी विभाग के निदेशक अर्जुन सिंह सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष अजय मित्तल सहित बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी एवं आमजन उपस्थित रहे।

Join The Conversation Opens in a new tab
×